spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

हैवानियत की हदें की पार

– पहले दरिंदों ने किया गैंगरेप, फिर पिलाया तेजाब..

लखनऊ :- उत्तर प्रदेश की योगी सरकार भले ही महिलओं की सुरक्षा को लेकर सख्त हो लेकिन जमीनी हकीत अलग हीं दिखाई दे रहा है। हर दिन महिलाएं बच्चियां शोषण का शिकार हो रही हैं। ऐसा ही ताजा मामला हमीरपुर जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र से आया है। जिसने दिल को दहला दिया है। यहां तीन आरोपियों पर एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने और उसे बैटरी का तेजाब पिलाने का आरोप लगा है। घटना के बाद पीड़िता की हालत गंभीर बनी हुई है। परिजनों का कहना है कि वारदात को तीन युवकों ने अंजाम दिया, जिनमें से एक नाबालिग और दो बालिग आरोपी हैं। पीड़िता को सामूहिक दुष्कर्म के बाद जबरन तेजाब पिलाया गया, जिससे उसका गला और पेट बुरी तरह झुलस गया। गंभीर हालत में पीड़िता को पहले झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। लेकिन 12 दिन बाद भी हालत में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने उसे उच्च केंद्र (हायर सेंटर) के लिए रेफर कर दिया है।

Popular Articles