spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

नाबालिग लड़की के रेप के आरोप में रिटायर्ड सैन्यकर्मी गिरफ्तार

मुंबई :- मुंबई के आरसीएफ पुलिस ने 59 वर्षीय सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी के खिलाफ 15 वर्षीय लड़की का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न करने के आरोप में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है. ये मामला तब सामने आया जब नाबालिग लड़की को पेट में तेज दर्द हुआ, जिसके बाद नाबालिग को मुंबई के सायन अस्पताल में भर्ती कराया गया,जहां डॉक्टरों ने पाया कि वह दो महीने की गर्भवती है. पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी और नाबालिग लड़की एक ही इलाके में और पड़ोस में रहता है. लड़की की मां के शिकायत दर्ज कराने के मामले को गंभीरता से लेकर आरोपी को तुरंत हिरासत में ले लिया गया. पुलिस को लड़की की मां ने अपने बयान में बताया कि लड़की दर्द से तड़प रही थी, तभी उसे मेडिकल जांच के लिए सायन अस्पताल ले गई. जहां जांच के बाद, डॉक्टरों ने बताया कि लड़की दो महीने की गर्भवती है. अपनी बेटी से पूछताछ करने पर, लड़की ने बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाले सेवानिवृत्त सेना के शख्स ने उसके साथ छेड़छाड़ की और उसके साथ ज़बरदस्ती की और उसे किसी को भी इस घटना के बारे में न बताने की चेतावनी दी.

Popular Articles