spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

स्टेशन पर स्टॉल दिलाने के नाम पर ठगी

नागपुर :- रेलवे स्टेशन पर स्टॉल दिलाने का झांसा देकर महिला से ठगी की गई है. शांतिनगर पुलिस ने आरोपी रुषान उर्फ कासिफ खान (28) मोमिनपुरा के खिलाफ मामला दर्ज किया है. स्वाति चौधरी की इलेक्ट्रिक की दुकान है. छह माह पहले रुषान उसकी दुकान पर टीवी खरीदने के लिए आया था. इसी दौरान उसकी स्वाति से पहचान हुई. उसने स्वाति को अपनी रेलवे के बड़े अधिकारियों से पहचान होना बताया. उसने स्वाति को स्टेशन पर पानी के बोतल की बिक्री का स्टाल दिलाने का झांसा दिया. उसने स्वाति से नकदी तथा ऑनलाइन 65 हजार रुपए लिए. इसके बाद जगह के एक साल के किराये के तौर पर 72 हजार रुपए लिए. खुद को रेलवे कर्मचारी बताकर रवि नामक व्यक्ति ने किराया जमा करने को कहा. 1.43 लाख देने के बाद स्वाति स्टाल के लिए पूछने लगी. रुषान टालमटोल करने लगा था.

Popular Articles