spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

बच्चों से भरी स्कूल से निकला धुआं

– लोगों की सतर्कता से टला बड़ा हादसा,वाठोडा चौक की घटना

नागपुर,संवाददाता :– शहर के वाठोडा चौक पर उस समय अफरा तफरी मच गई तब सिग्नल पर खड़ी एक स्कूल बस के पिछले हिस्से से अचानक धुआं निकलना शुरूहो गया। वहां मौजूद लोगों ने और सिग्नल पर खडे लोगों ने बिना देर किये तुरंत बस की ओर भागे और बस में सवार बच्चों को बस की दोनों ओर से खिड़की से बाहर निकालना शुरू किया। हादसे के समय में बस में करीब 40 से 50 बच्चे सवार थे। गौरतलब हो कि घटना के समय सिग्नल पर न तो कोई ट्रैफिक पुलिस कर्मी था और न ही कोई पुलिस वाला। स्थानीय और वहां मौजूद लोगों की सतर्कता से एक बड़ी अनहोनी टल गई। खबर लिखे जाने तक बस किस स्कूल की थी और बच्चे किस स्कूल के थे इसकी कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल पाई।

Popular Articles