spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

संजौली मस्जिद में जुम्मे की नमाज पर फिर भड़का विवाद

– बाहरी लोगों का प्रवेश रोका

शिमला :- राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में शुक्रवार को जुम्मे की नमाज को लेकर एक बार फिर विवाद खड़ा हो गया। स्थानीय लोगों और देवभूमि संघर्ष समिति से जुड़े सदस्यों ने मस्जिद में बाहरी मुस्लिम लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी। इस दौरान मस्जिद के बाहर दोनों पक्षों के बीच बहस भी हुई, हालांकि स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए पहले से तैनात पुलिस बल ने समय रहते हस्तक्षेप किया। बता दें कि संजौली मस्जिद को नगर निगम आयुक्त और जिला अदालत पहले ही अवैध घोषित कर चुके हैं। विवाद के बाद निगम आयुक्त ने मस्जिद को गिराने के आदेश जारी किए थे। आदेशों के अनुपालन में मस्जिद की ऊपरी 2 मंजिलें पहले ही तोड़ी जा चुकी हैं। वहीं शेष 3 मंजिलों को हटाने के लिए जिला अदालत ने एक महीने की समय सीमा निर्धारित की है। इस विवाद को देखते हुए मस्जिद के बाहर और संजौली बाजार में काफी संख्या में पुलिस जवान तैनात रहे। हालांकि शिमला के मुस्लिमों को मस्जिद के भीतर जाने से नहीं रोका गया। स्थानीय महिलाओं ने बताया कि पिछले वर्ष भी मस्जिद में बाहरी लोगों की आवाजाही से कालोनी में तनाव पैदा हुआ था। आरोप है कि कुछ लोग आसपास के घरों में झांकते थे, जिससे महिलाएं और परिवार असुरक्षित महसूस कर रहे थे। इसी कारण स्थानीय लोग बाहरी राज्यों के व्यक्तियों के मस्जिद में प्रवेश का विरोध कर रहे हैं। महिलाओं का कहना है कि वही स्थिति दोबारा न बने, इसलिए वे पहले से सतर्क हैं।

Popular Articles