spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

गुरु पूर्णिमा : जामसांवली के चमत्कारिक हनुमान मंदिर में लाखों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन  

जामसांवली ११ : जामसांवली के प्रसिद्ध श्री चमत्कारिक हनुमान मंदिर (हनुमान लोक) में गुरुवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर भव्य धार्मिक आयोजन संपन्न हुआ, जिसमें श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। दिनभर लाखों श्रद्धालुओं ने हनुमान जी की श्रीमूर्ति  के दर्शन किए।  मंदिर परिसर “जय श्री राम”  और “जय हनुमान” के जयकारों से गूंज उठा, और वातावरण भक्तिमय हो गया। प्रातः 4 बजे ब्रह्म मुहूर्त में श्री मूर्ति का महारुद्राभिषेक एवं गुरु पूजन किया गया। इस अवसर पूर्व मंत्री नाना भाऊ मोहोड़, संस्थान के संरक्षक दादाराव बोबडे ,अध्यक्ष गोपाल शर्मा, उपाध्यक्ष संतोष डवरे, सचिव टीकाराम कारोकर,मनोहर शेलकी, शिशिर खंडार, अजय धवले, पांडुरंग बोबडे, नितिन मोहगावकर, वसंतराव येलमुले, वसंतराव शेलकी सहित सभी ट्रस्टी गण एवं श्रद्धालु उपस्थित थे।  इस पवित्र अनुष्ठान में, भगवान हनुमान का दूध, दही, घी, शहद एवं छप्पन भोग से अभिषेक किया गया।  वैदिक मंत्रोच्चारण और स्तुति-पाठ से संपूर्ण मंदिर परिसर भक्ति रस में सराबोर हो गया।  प्रातः 5 बजे महाआरती का आयोजन हुआ, जिसमें हजारों श्रद्धालु सम्मिलित हुए। भजनों की मधुर ध्वनि, ढोल-मंजीरों की ताल और जयकारों ने वातावरण को अलौकिक बना दिया। “जय श्री राम” और “जय हनुमान” के नारों से संपूर्ण परिसर गुंजायमान रहा।

दिनभर मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और आसपास के राज्यों से 1  लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने हनुमान जी के श्री मूर्ति के दर्शन किए।  बुधवार दोपहर से श्रद्धालु जामसांवली पहुंचे थे। श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए मंदिर संस्थान द्वारा महाप्रसाद, पेयजल, प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा समेत सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ की गई थीं।
कलेक्टर अजय देव शर्मा, पुलिस अधीक्षक सुंदर सिंह कनेश, एसडीएम व प्रशासक न्यास सिद्धार्थ पटेल ने स्वयं उपस्थित रहकर सभी व्यवस्थाओं की निगरानी व सहयोग किया।  मंदिर संस्थान के अध्यक्ष  शर्मा ने बताया कि जामसांवली के हनुमान मंदिर में गुरु पूर्णिमा की परंपरा वर्षों पुरानी है। यहां भक्तजन हनुमानजी को ही अपना आध्यात्मिक गुरु मानते हैं और उनसे सुख-समृद्धि व मार्गदर्शन का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। यह पावन अवसर भक्तों को अपने आराध्य और गुरु के प्रति अपनी गहरी श्रद्धा व्यक्त करने का अवसर देता है।  मंदिर परिसर में  ग्रामीण आदिवासी समाज विकास संस्थान द्वारा मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता स्टॉल भी लगाया गया, जिसमें श्रद्धालुओं को मानसिक रोगों की पहचान, उपचार व परामर्श से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.