spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

नकली देसी-विदेशी शराब बनाने वाली अवैध फैक्ट्री पर छापा

– 11,93,०82 रुपये का माल जब्त

नागपुर :- राज्य उत्पाद शुल्क विभाग ने हुडक़ेवर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत बेसा स्थित रो-हाउस, प्लॉट नंबर 38, कृष्णा रॉयल, न्यू हनुमान नगर में नकली देसी-विदेशी शराब बनाने वाली अवैध फैक्ट्री पर छापा मारकर बड़ी कार्रवाई की. इस छापेमारी में नकली देसी, विदेशी शराब की फैक्ट्री सहित अन्य सामग्री जब्त की गई. राज्य उत्पाद शुल्क आयुक्त राजेश देशमुख, सह-आयुक्त प्रसाद सुर्वे, विभागीय उप-आयुक्त गणेश पाटिल और राज्य उत्पाद शुल्क नागपुर के अधीक्षक सूरजकुमार रामोड के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई विभागीय फ्लाइंग स्क्वायड द्वारा की गई. बेसा के घटनास्थल पर मारे गए छापे में 11,93,०82 रुपये मूल्य की नकली देसी, विदेशी शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाला 2०० लीटर स्पिरिट, तैयार 175 लीटर विदेशी शराब का मिश्रण (ब्लेंड), 513 बल्क लीटर नकली देसी शराब, देसी शराब बनाने के लिए आवश्यक 1० लीटर एसेंस, नकली रॉकेट देसी दारू नाम के कागजी लेबल, जिंदा पतरी ढक्कन (बुचे), खाली बोतलें, नकली रॉयल स्टैंग विदेशी शराब के प्लास्टिक ढक्कन (बुचे), खाली बोतलें, एक दोपहिया वाहन और अन्य सामग्री जब्त की गई. मनीष नंदकिशोर जायसवाल (48) और विशाल शंभू मंडल (28) को गिरफ्तार किया गया. अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी थी. सफल कार्रवाई में विभागीय फ्लाइंग स्क्वायड के निरीक्षक दशरथ क्षीरसागर, जगदीश पवार, मिलिंद व लांबाडे के साथ निरीक्षक मंगेश कावले, उपनिरीक्षकअमित या. क्षीरसागर, बलीराम ईथर ने सहयोग किया.

Popular Articles