spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

सुप्रीम कोर्ट में स्थानीय निकाय चुनाव का मामला लंबित होने से चिंता में उम्मीदवार

नागपुर :- रामटेक विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत 2 दिसंबर को होने वाले स्थानीय निकाय चुनाव में जहां चुनाव आयोग EVM मशीन से मतदाताओं को मतदान करने का प्रशिक्षण दे रहा है. वहीं इस चुनाव का मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित होने के कारण चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार चुनाव होंगे या नहीं, इस बात के कारण दहशत में नजर आ रहे हैं. रामटेक विधानसभा की कन्हान नगर परिषद में 50 प्रतिशत आरक्षण के स्थान पर 75 प्रतिशत आरक्षण तथा कांद्री नगर पंचायत में 58.82 प्रतिशत आरक्षण के आधार पर नगराध्यक्ष सहित नगरसेवक चुनावी मैदान में विविध राजनितिक पार्टियों के द्वारा चुनावी मैदान में उतारे गये हैं. रामटेक SDO प्रियेश महाजन के अनुसार नगर परिषद रामटेक तथा पारशिवनी नगर पंचायत चुनाव में आरक्षण की प्रक्रिया का पूरी तरह से पालन होने के बाद भी स्थानीय निकाय चुनाव की प्रक्रिया को लेकर सुप्रीम कोर्ट क्या निर्णय लेता है. इस निर्णय पर सभी की निगाहें टिकी हुई है.

Popular Articles