spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

‘मेरा बच्चा जहरीली हवा में साँस ले रहा है

– राहुल गांधी ने शेयर किया माँओं का दर्द

नई दिल्ली :- लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के बीच सदन में विस्तृत चर्चा की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने प्रदूषण की गंभीर स्थिति पर पीएम नरेंद्र मोदी की चुप्पी पर भी सवाल उठाए हैं। राहुल गांधी ने प्रदूषण से निपटने के लिए सख्त और प्रभावी एक्शन प्लान की मांग करते हुए पूछा कि मोदी सरकार इस मुद्दे पर एक्टिव क्यों नहीं है।

राहुल गांधी ने शुक्रवार को अपने आवास पर महिलाओं के एक समूह, वॉरियर्स मॉम: मदर्स फॉर क्लीन एयर संस्था के सदस्यों के साथ बातचीत की। उन्होंने इस मुलाकात का एक वीडियो सोशल मीडिया ‘X’ पर शेयर किया। राहुल गांधी ने पोस्ट में कहा- “मैं जिस भी माँ से मिलता हूँ, वो कहती हैं कि उनका बच्चा जहरीली हवा में साँस लेकर बड़ा हो रहा है। लोग थके, डरे हुए और गुस्से में हैं। मोदी जी, भारत के बच्चे हमारे सामने घुट रहे हैं। हमारे बच्चे स्वच्छ हवा में साँस लेना डिजर्व करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि बच्चों का दर्द माँओं के दिल में सबसे गहरी चोट की तरह उतरता है। ये साहसी माँएँ पूरे देश के बच्चों के भविष्य को लेकर डरी हुई हैं। जहरीली हवा से छोटे-छोटे बच्चे फेफड़ों, दिल और मानसिक बीमारियों का शिकार हो रहे हैं।

Popular Articles