spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

एमपीएससी परीक्षा और मतगणना एक ही दिन; चंद्रपुर जिले से 5,021 अभ्यर्थी होंगे शामिल

चंद्रपुर :- राज्य के लाखों युवाओं के करियर से जुड़ी एमपीएससी संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा (गट-बी, अराजपत्रित) और नगर परिषद तथा नगर पंचायत चुनावों की मतगणना, दोनों महत्वपूर्ण प्रक्रियाएँ 21 दिसंबर को एक ही दिन आयोजित की जा रही हैं। इस कारण राज्य भर के विद्यार्थियों में भारी भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

चंद्रपुर जिले से 5,021 अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे।

मतगणना के लिए जिला प्रशासन का बड़ा अमला लगने के कारण परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन, परिवहन व्यवस्था और आवश्यक कर्मचारियों की उपलब्धता — इन सभी पर प्रश्नचिह्न खड़े हो गए हैं।

चुनाव परिणाम की तारीख बदली, और एमपीएससी परीक्षा से टकराव

चंद्रपुर जिले की 9 नगरपालिकाओं और 1 नगर परिषद के चुनाव 2 दिसंबर को संपन्न हुए थे। मतगणना 3 दिसंबर को होनी थी, लेकिन इसे आगे बढ़ाकर 21 दिसंबर कर दिया गया।इसी दिन एमपीएससी द्वारा पुलिस उपनिरीक्षक, राज्य कर निरीक्षक और सहायक कक्ष अधिकारी पदों के लिए संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा भी निर्धारित है।

चंद्रपुर में 17 परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा आयोजित की जाएगी।

दोनों सरकारी प्रक्रियाएँ एक ही दिन होने से अभ्यर्थियों के मन में आशंका है कि परीक्षा सुचारू रूप से होगी या फिर इसे आगे बढ़ाया जाएगा।

21 दिसंबर— परीक्षा या मतगणना ?

राज्यभर के लाखों विद्यार्थियों की नजर अब एमपीएससी के निर्णय पर टिकी है।अभ्यर्थियों की अपेक्षा है कि मतगणना की व्यस्तता के कारण परीक्षा प्रबंधन प्रभावित न हो।

पदों का विवरण

सहायक कक्ष अधिकारी : 3 पद

राज्य कर निरीक्षक : 279 पद

पुलिस उपनिरीक्षक : 392 पद

क्या परीक्षा स्थगित होगी? अनिश्चितता बरकरार

बीते कुछ वर्षों के अनुभव के अनुसार एमपीएससी की परीक्षाएँ कई बार स्थगित होती रही हैं।

इस बार भी परीक्षा आगे बढ़ेगी या नहीं — इसे लेकर विद्यार्थियों में असमंजस है। अभ्यर्थियों ने आयोग से तुरंत स्पष्ट घोषणा करने की मांग की है। एमपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर अभी तक इस विषय में कोई सूचना जारी नहीं हुई है।

Popular Articles