गांधीनगर गुजरात के गिर सोमनाथ जिले में मौजूद है शांत गांव. जहां एक रात ऐसा तूफ़ान उठा जिसने पूरे इलाके को दहला दिया. मामूली पैसों के विवाद ने दो सगे भाइयों को खून के रिश्ते से नहीं, बल्कि मौत की लकीर खींचकर अलग कर दिया. गुस्से में अंधे हो चुके छोटे भाई ने खाट की लकड़ी उठाई और बड़े भाई के सिर पर वो वार किया, कि सब कुछ खत्म कर दिया. कुछ ही मिनटों में घर की चौखट मातम से भर गई और आंगन चीखों से गूंजने लगा. पुलिस जब मौके पर पहुंची, तब एक भाई की खून से लथपथ लाश जमीन पर पड़ी थी. और दूसरे भाई का जिंदगीभर के लिए सलाखों के पीछे जाना तय हो गया था. गिर सोमनाथ जिले के ग्रामीण इलाके में देर रात दो भाइयों के बीच पैसों के विवाद ने ऐसा खौफनाक रूप लिया कि छोटे भाई ने गुस्से में बड़े भाई पर हमला कर उसकी जान ले ली. यह मामला सामने आते ही गांव में सनसनी फैल गई. पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया. परिवार के सदस्यों के मुताबिक, यह झगड़ा पहले भी कई बार हो चुका था, लेकिन इस बार बात बहुत आगे बढ़ गई. 9 दिसंबर की शाम करीब 4 बजे 38 वर्षीय अजीत सिंह राठौड़ खेत से पानी देकर घर लौटे थे. घर में उनकी मां मौजूद थी. रोज की तरह वह खाना खा रहे थे, तभी कुछ देर बाद छोटा भाई हितुभा भी वहां पहुंच गया. आम दिनों की तरह उस दिन भी घर की स्थिति शांत थी, लेकिन कुछ ही मिनटों में माहौल बदल गया और दोनों भाईयों के बीच तनाव बढ़ने लगा.
पैसों के झगड़े में छोटे भाई का मर्डर


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.
Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.



