spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

विधानसभा में गूंजा जिला मध्यवर्ती बैंक का भर्ती घोटाला

नागपूर :- यवतमाल नागपुर के शीतसत्र में विधानसभा में कांग्रेसी विधायक अनिल मांगुलकर ने जिला मध्यवर्ती बैंक की भर्ती रद्द करने की मांग की। उसी प्रकार 516 करोड़ के धांधली की जांच विशेष दल से कराने, संचालक मंडल को बर्खास्त करने की मांग की गई है। उन्होंने सितारा सवाल नं. 20783 के माध्यम से यह मांग की है। जिले के किसान, ग्राहक सदस्यों का इस बैंक पर विश्वास डगमगा रहा है। इसके पीछे संचालक मंडल की लापरवाही और भ्रष्टाचार जिम्मेदार होने का आरोप उन्होंने किया। बैंक में जुलाई माह के ऑडिट रिपोर्ट के अनुसार 516 करोड़ की बड़ी धांधली हुई है। बैंक की शाखा जवला, फुलसावंगी, जांबबाजार, दिग्रस, आर्णी, पुसद जैसे स्थानों पर करोडों रुपए का गबन हुआ है। कई स्थानों के कर्ज वसूली न बताकर राशि डकार ली गई है। कुछ स्थानों पर फर्जी कर्ज वितरण कर उसकी वसूली संचालक और संबधितों के वैयक्तिक कर्ज खातों में जमा करने की – बात सामने आई है। पुसद विभाग में 18 करोड़ से ज्यादा की धांधली हुई है। सस्पेंस खाते से पैसे निकालकर खर्च किए गए हैं। अनुदान की – राशि फिर से जमा करना, सदस्यों के सूचि में नाम न रहने के बावजूद उनके खातों में लाखों का लेनदेन करना ऐसे कई व्यवहार बैंक में चालू – होने का आरोप मांगुलकर ने लगाया। बैंक का एनपीए 53.52 फीसदी – बढ़ जाने के बावजूद बैंक ने 133 स्थानों की भर्ती निकाली है। इसमें अत्यल्प सिपाही और क्लर्क के स्थान है।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.