spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

सावनेर-कलमेश्वर मार्ग पर हादसा, ट्रक चालक अरेस्ट

– ट्रक-बाइक की टक्कर में युवक की मौत

सावनेर :- सावनेर पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत अंबिका होटल के पास ट्रक और दुपहिया वाहन की जोरदार टक्कर में बाइक चालक युवक की मौत हो गई. यह दुर्घटना सावनेर-कलमेश्वर मार्ग पर हुई. हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल बादल नाकाडे को तत्काल सावनेर के शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. प्राथमिक उपचार के बाद नागपुर ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मृत्यु हो गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड नं. 3 परसोडी, नागपुर निवासी बादल राजूजी नाकाडे मंगलवार की सुबह अपनी बाइक क्रमांक एमएच 40/ एडब्ल्यू 7954 से कलमेश्वर से सावनेर की ओर आ रहा था. इसी दौरान मोड़ पर ट्रक क्रमांक एमएच 34/ बीजेड 4401 के चालक ने लापरवाही से ट्रक को अंबिका होटल के पास मोड़ते हुए बादल की बाइक को टक्कर मार दी. बादल के नीचे गिरते ही ट्रक का पिछला पहिया उसके शरीर पर से गुजर गया. घटना की जानकारी पुलिस निरीक्षक उमेश पाटिल और सामाजिक कार्यकर्ता हितेश बंसोड को दी गई. सूचना मिलते ही सावनेर पुलिस मौके पर पहुंची. घायल बादल को पहले सावनेर के उप जिला अस्पताल ले गया और फिर तुरंत ही वहां से नागपुर रेफर किया गया लेकिन नागपुर पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया. पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर आगे की जांच शुरू की है.

Popular Articles