spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

साउथ दिल्ली मर्डर केस में बड़ा खुलासा

– 69 गोलियां मारकर की गई थी शख्स की हत्या

नई दिल्ली :- दक्षिणी दिल्ली के आया नगर इलाके में 30 नवंबर की सुबह हुए सनसनीखेज हत्याकांड को लेकर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. इस वारदात में 52 साल के रत्तन नाम के व्यक्ति को कार सवार बदमाशों ने गोलियों से भून दिया था. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मौके पर की गई जांच में सामने आया है कि मृतक के शरीर से 69 गोलियां निकलीं. हमलावरों ने कुल 72 राउंड फायर किए थे. इस हत्याकांड के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई थी.

पुलिस के अनुसार, यह मामला कॉन्ट्रैक्ट किलिंग से जुड़ा लग रहा है. जांच में यह भी संकेत मिले हैं कि हत्या के पीछे विदेश में बैठे गैंगस्टर्स का हाथ हो सकता है. दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच, स्पेशल सेल और स्थानीय थाना पुलिस की टीमें इस हत्याकांड में शामिल शूटरों की तलाश में जुटी हुई हैं.

30 नवंबर 2025 को सुबह 6:24 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को आया नगर फेज-5 में फायरिंग की सूचना मिली थी. पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो देखा कि करीब एक व्यक्ति खून से लथपथ सड़क पर पड़ा हुआ था. घटनास्थल के आसपास और मृतक के शरीर पर कई खाली और जिंदा कारतूस बिखरे पड़े थे. मृतक की पहचान 52 वर्षीय रत्तन पुत्र लेखराम निवासी बाबा मोहल्ला आया नगर के रूप में हुई थी. रत्तन मई 2025 में छतरपुर के सीडीआर चौक पर हुए शूटआउट केस में गिरफ्तार आरोपी दीपक उर्फ दीपू का पिता था.

Popular Articles