spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करों की साजिश नाकाम

– जब्त की ₹1.5 करोड़ की कोकीन

नई दिल्ली :- भारत-बांग्लादेश सीमा पर तैनात बीएसएफ ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी नेटवर्क को बड़ा झटका दिया है. दक्षिण बंगाल फ्रंटियर की 149वीं बटालियन ने 18 दिसंबर को मुर्शिदाबाद में हाई-प्योरिटी कोकीन की बड़ी खेप बरामद की. जब्त की गई कोकीन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब ₹1.5 करोड़ बताई जा रही है. यह कार्रवाई सीमा क्षेत्र को नशे से मुक्त करने के अभियान में अहम मानी जा रही है. बीएसएफ की इस सफलता से तस्करों के नेटवर्क में हड़कंप मच गया है. सटीक खुफिया जानकारी मिली थी कि इलाके में मादक पदार्थ छिपाकर रखा गया है. इसी इनपुट के आधार पर लॉवांगोला बॉर्डर आउट पोस्ट से जवानों ने सर्च ऑपरेशन की योजना बनाई. यह ऑपरेशन मुर्शिदाबाद के चार बिनपारा गांव में चलाया गया. कार्रवाई पूरी तरह सुनियोजित और गोपनीय तरीके से की गई. बीएसएफ ने किसी भी तरह की चूक से बचने के लिए पूरी सतर्कता बरती. बीएसएफ जवानों ने संदिग्ध के घर और उसके आसपास के इलाके की गहन तलाशी ली. तलाशी की प्रक्रिया दो स्वतंत्र स्थानीय गवाहों की मौजूदगी में पूरी की गई. जवानों ने घर के हर कोने और बाहरी हिस्से को बारीकी से खंगाला. इसी दौरान घर से करीब दो मीटर की दूरी पर जमीन में दबा एक संदिग्ध पैकेट मिला. पैकेट मिलने के बाद पूरे इलाके को सुरक्षित कर लिया गया.

Popular Articles