spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

रेत तस्करों ने पुलिस पर किया हमला, एपीआई समेत दो गंभीर

– पुलिस ने बचाव में चलाई दो गोलियां

यवतमाल :-  तहसील रेत तस्कर और पुलिस के बीच गुरुवार को झड़प हो गई। इस दौरान आरोपियों ने एपीआई पर फर्श से प्रहार किया। उसी समय एपीआई ने खुद के बचाव में सरकारी रिवॉल्वर से में 2 गोलियां चला दीं। घटना में एपीआई समेत 2 लोग गंभीर घायल हुए है। समाचार लिखे जाने तक 4 मुख्य आरोपियों को दबोचा जा चुका था। घटना की खबर मिलते ही यवतमाल के एसपी कुमार चिंता घटनास्थल पहुंचे। घटना गुरुवार के सुबह 10 बजे घटी है। गंभीर घायल एपीआई का नाम सुनील अंभोरे है। वे महागांव थाने में दुय्यम अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। रेत घाट पर रेत तस्करी करनेवाले युवक और पुलिस टीम के बीच यह झड़प हुई है। इसमें एपीआई के अलावा आरोपी शेख गुलाब ख्वाजा शेख नामक 25 वर्षीय युवक के भी युवक भी घायल होने की जानकारी है। घायलों को पुसद अस्पताल भेजा गया है। घरकुल के लिए लगनेवाली रेत के लिए कुछ ट्रैक्टर चालक मोरथ रेत घाट पर आए थे। इसी समय एपीआई अंभोरे दल के साथ घटनास्थल पहुंचे। उनमें और पुलिस में विवाद हुआ। उसके बाद हाथापायी होने लगी। इस समय अंभोरे ने 2 राउंड चलाए। आवाज सुनकर लोग वहां से भाग खड़े हुए।

इसकी जानकारी प्रत्यक्षदर्शियों ने महागांव थाने को दी। इसकी पुष्टि महागांव थानेदार धनराज निले ने की है। घटनास्थल पर पुसद डीवाईएसपी हर्षवर्धन बीजे, पुलिस के आला अधिकारी भी पहुंचे। उसमें से दो आरोपियों को दबोच लिया गया है। घटना के बाद एसआरपीएफ, दंगा नियंत्रण पथक तैनात किया गया है। एसपी ने वहां का निरीक्षण किया है। इससे पहले पटवारी गणेश मोलके पर काली टेंभी क्षेत्र में रेत तस्करों ने जानलेवा

हमला किया था। रेत माफिया रात के अंधेरे में रेत तस्करी कर लाखों की कमाई कर हथियार खरीद कर संगठित अपराध तक पहुंच रहे हैं। यही कारण है कि एपीआई पर जानलेवा हमला करना भी उन्हें कोई बड़ी बात नहीं लगी।

रेत घाट पर रेत तस्करी रोकने गए पुलिस अधिकारी और टीम पर फर्श से जानलेवा हमला होने पर अपनी सुरक्षा के लिए एपीआई ने 2 राउंड गोलियां चलाई। जिसके बाद हमलावर दूर चले गए। इस घटना में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.