spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

फर्जी डॉक्टर ने किया गर्भपात, महिला की गई जान

– डॉक्टर गिरफ्तार, पति फरार

मुंबई :- घाटकोपर इलाके में एक 6 माह की गर्भवती आलिया रिजवान शेख (22) की अवैध तरीके से गर्भपात करने के चलते मौत हो गई। मृतक आलिया के पति ने उसकी जानकारी और सहमति के बिना गोवंडी के गैलेक्सी अस्पताल में गर्भपात करवाया। आरोप है कि अस्पताल को गर्भपात केंद्र की मान्यता नहीं थी। फर्जी डॉक्टर ने यह गर्भपात किया था। इस खुलासे के बाद घाटकोपर पुलिस ने आरोपी फर्जी डॉक्टर मेहताब जाकिर अली खान और मृतका के पति रिजवान शेख के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ने आरोपी खान को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि शेख फरार है। परिमंडल-7 के पुलिस उपायुक्त हेमराज राजपूत ने बताया कि अवैध गर्भपात के दौरान गर्भाशय व आंत फटने और पांच दिन तक मृतका के पेट में भ्रूण का सिर रहने के चलते उसकी मौत हुई है। मृतका की मां कलिमुन्नीसा चांद सैय्यद के अनुसार आलिया ने खुद फोन कर बताया कि वह छह माह की गर्भवती थी। आलिया की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सेप्टीसीमिया, आंत और गर्भाशय में छेद होने का खुलासा हुआ

Popular Articles