spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

नागपुर जिले में पारडसिंगा के पास भीषण हादसा

– महामंडल की ई-बस की चपेट में आए दो युवकों की मौके पर मौत

नागपुर :- नागपुर से नई दोपहिया खरीदकर लौट रहे दो युवकों की खुशियां घर पहुंचने से पहले ही मातम में बदल गईं। गुरुवार, 18 दिसंबर की रात नागपुर जिला के काटोल पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत पारडसिंगा के पास महामंडल की ई-बस से हुई भीषण टक्कर में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान हसीन मिर्झा (29, राजुरा बाजार) और भूषण राऊत उर्फ ढगा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दोनों युवक गुरुवार सुबह एक मित्र के साथ दोपहिया से नागपुर गए थे। वहां नई बाइक और स्पेयर पार्ट्स की खरीदारी के बाद शाम को घर लौट रहे थे। वापसी के दौरान हसीन और भूषण नई खरीदी गई बाइक से आगे चल रहे थे, जबकि उनका मित्र दूसरी दोपहिया पर पीछे था। रात के समय पारडसिंगा के पास एक मोड़ पर पीछे से आ रही महामंडल की इलेक्ट्रिक बस ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही काटोल पुलिस मौके पर पहुंची, पंचनामा कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए काटोल ग्रामीण अस्पताल भेजा गया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए गए।। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों तेज रफ्तार, मोड़ पर दृश्यता और बस की भूमिका की जांच शुरू कर दी है।

Popular Articles