spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

रियल एस्टेट सलाहकारों की बात सुनी गई, चंद्रशेखर बावनकुले ने प्रक्रिया आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया

नागपुर :- भारतीय रियल एस्टेट सलाहकार एजेंट/वेल्फेयर यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने दिनांक 15 दिसंबर 2025 को चंद्रशेखर बावनकुले से भेंट कर रियल एस्टेट क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण निवेदन प्रस्तुत किए। अत्यंत व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद बावनकुले ने प्रतिनिधिमंडल को समय दिया, उनकी बातों को गंभीरता से सुना और प्रस्तुत निवेदन को आगे की प्रक्रिया के लिए बढ़ाने का आश्वासन दिया।

इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व यूनियन के संस्थापक व अध्यक्ष राजवीर सिंह ने किया। उनके साथ यूनियन के सचिव मोहन बडवाईक, कार्यकारी अध्यक्ष संजय कृपान, उपाध्यक्ष प्रदीप मनवर, उपाध्यक्ष संजय खोब्रागड़े सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

प्रतिनिधिमंडल ने रियल एस्टेट क्षेत्र की जमीनी वास्तविकताओं, सलाहकारों की भूमिका तथा इस बड़े क्षेत्र के सुव्यवस्थित और संतुलित विकास से जुड़े विषयों पर अपना पक्ष रखा। यह निवेदन इस उद्देश्य से किया गया कि रियल एस्टेट सलाहकारों की भूमिका को और अधिक संगठित, सम्मानित एवं प्रभावी बनाया जा सके।

इस अवसर पर संस्थापक व अध्यक्ष राजवीर सिंह ने कहा कि रियल एस्टेट सलाहकार आम नागरिकों और आवास व्यवस्था के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु हैं और उनके अनुभवों को नीति-स्तर पर सुना जाना आवश्यक है।

कार्यकारी अध्यक्ष संजय कृपान ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि रियल एस्टेट जैसे विशाल क्षेत्र में कार्यरत सलाहकारों के लिए स्पष्ट दिशा, समन्वय और संगठित मंच अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यूनियन का उद्देश्य केवल वर्तमान चुनौतियों तक सीमित नहीं है, बल्कि आने वाले समय में इस क्षेत्र के लिए एक मजबूत और स्थायी भविष्य तैयार करना है। चंद्रशेखर बावनकुले ने प्रतिनिधिमंडल द्वारा रखे गए विषयों को ध्यानपूर्वक समझते हुए कहा कि इतने बड़े क्षेत्र से जुड़े निवेदन को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रस्तुत विषयों को आगे संबंधित स्तर पर आवश्यक प्रक्रिया हेतु प्रेषित किया जाएगा।

यूनियन के पदाधिकारियों ने बावनकुले के सकारात्मक दृष्टिकोण, संवाद के लिए समय देने और सहयोगात्मक रवैये के लिए आभार व्यक्त किया। इस भेंट को यूनियन के लिए आशा और आगे की कार्यवाही का मार्ग प्रशस्त करने वाला कदम बताया गया।

Popular Articles