spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

शहर में गंदगी का राज : ट्रांसफार्मरों के नीचे कचरे का अंबार

– नालियां बनीं बीमारी का घर, बदबू और मच्छरों से नागरिक त्रस्त

– सफाई के दावे खोखले, हर गली में दिख रही अव्यवस्था

नागपुर :- जिले के अनेक क्षेत्रों में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है. अनेक बिजली ट्रांसफार्मरों के पास कचरा पड़ा हुआ पाया जाता है और सड़ जाने से बदबू फैल रही है. जिससे आवागमन करने वालों को नाक दबाकर चलना पड़ता है. ऐसा ही नजारा बाजार क्षेत्र के बाजार परिसर में स्थित बिजली के ट्रांसफार्मरों के नीचे देखा जा सकता है.

ऐसे अनेक प्रभागों में स्थित ट्रांसफार्मरों के पास ऐसी ही स्थिति देखने को मिलेगी. उसी तरह आवासों के पीछे की गलियों की नालियां गंदगी से पटी नजर जा रही है. जहां काफी मात्रा में कचरा व मलबा जमा होने से बदबू फैल रही है. इस तरह के नजारे शहर के कुछ एक वार्डों की गलियों में देखे जा सकते हैं. जहां अक्सर नालियों केगंदे पानी की निकासी नहीं होती वहीं किसी परिसर में यह पानी मार्गों पर आ जाता है. इसे ध्यान में रखते हुए नालियों से मलबा तो निकाला जाता है लेकिन उसे उठाएं नहीं जाने से सुअर व श्वान बिखरा देते हैं और फिर वह पुन: नाली में समा जाता है. वहीं शहर के कई क्षेत्र ऐसे है जहां गंदगी का आलम दिखाई दे रहा है. नालियों में जमा कचरे से नागरिकों का स्वास्थ्य खतरे में आ गया है. फैली गंदगी से सांस लेने में परेशानियां निर्माण हो जाती है. सुअरों व वानों ने काफी गंदगी कर रखी है. शहर के कई ऐसे क्षेत्र है जहां सफाई नहीं हो पाती और यदि सफाई भी की जाती है तो बाद में स्थिति जस की तस बन जाती है.

मच्छर-मक्खियों का बढ़ता प्रकोप, मनपा की योजनाएं बेअसर

अस्व’छता की वजह से नागरिक खासे परेशान नजर आ रहे हैं. वहीं कुछ पूर्व पार्षदों द्वारा अपने क्षेत्र में नागरिकों की परेशानियों को हल करने का प्रयास किया जा रहा है. मच्छर व मक्खियों का प्रकोप बढ़ते ही जा रहा है. इन पर नियंत्रण पाने के लिए मनपा द्वारा उपाय योजना तो किए जा रहे हैं. लेकिन वह सब फेल ही साबित हो रहे है. मच्छर नाशक दवा का छिडक़ाव न के बराबर हो रहा है. शहर हो या गांव, आज हर कोई गंदगी व मच्छरों की वजह से देने की मांग जागरूक नागरिकों ने की है.

Popular Articles