spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

डिलीवरी बॉय गैंग ने चोरी किया 22.34 लाख का माल

नागपुर :- ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी की डिलीवरी ब्वॉय गैंग ने ही आपस में मिलीभगत करके कंपनी का 22.34 लाख रुपये का माल चोरी कर लिया. पुलिस ने पुणे निवासी प्रकाश रतीलाल शाह (65) की शिकायत पर मामला दर्ज किया. आरोपियों में नेहरूनगर, बल्लारपुर निवासी कुणाल पांडुरंग गोंडे, पीपलगांव, भंडारा निवासी श्रेयश उपेंद्र मेश्राम, दिघोरी निवासी साहिल ईश्वर मेश्राम और 8 अज्ञात का समावेश है. प्रकाश इंस्टाकार्ट कंपनी में इंफोर्समेंट अफसर है. कंपनी का एक कार्यालय वीएनआईटी गेट के सामने गोपालनगर में है. आरोपी उनकी कंपनी में डिलीवरी का काम करते हैं. ग्राहकों द्वारा स्वीकार नहीं किए जाने वाले उत्पादन वापस लेकर कंपनी में जमा करवाने की जिम्मेदारी भी इन सभी आरोपियों की थी. प्रकाश ने नागपुर कार्यालय आकर लेन-देन का ऑडिट किया. 9 अगस्त से 22 नवंबर के बीच आरोपियों ने ग्राहकों को भेजे गए पार्सल में से महंगे मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण डिलीवर नहीं किए. नियमानुसार ग्राहक द्वारा अस्वीकार किए गए उत्पादों को कंपनी के कार्यालय में वापस जमा करना था लेकिन आरोपियों ने मिलीभगत करके उत्पाद चोरी कर अपने उपयोग में ला लिए. ऑडिट में 22.34 लाख रुपये के उत्पाद हेराफेरी कर चोरी किए जाने का पता चला. इसके बाद प्रकाश ने राणाप्रताप नगर पुलिस से शिकायत की. पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ विविध धाराओं के तहत धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया. फिलहाल किसी की गिरफ्तारी आरोपी नहीं हुई है.

Popular Articles