spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

नागपुर बना रक्षा आत्मनिर्भरता का हब : राजनाथ सिंह ने गोला-बारूद फैक्ट्री का किया उद्घाटन

– आयातक से निर्यातक भारत: सोलर इंडस्ट्रीज के दम पर रक्षा क्षेत्र में नई उड़ान

नागपुर :- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को सोलर इंडस्ट्रीज द्वारा बनाई गई मीडियम कैलिबर गोला-बारूद फैसिलिटी का उद्घाटन किया. इस दौरान बोलते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि, भारत का सैन्य उपकरण का आयातक से निर्यातक बन रहा है. इसी के साथ रक्षामंत्री ने रक्षा क्षेत्र में निजी भागीदारी महत्वूर्ण भूमिका निभा रही है. भारत के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प में सोलर जैसी निजी कंपनियाँ अहम् भूमिका निभा रही हैं.

उपराजधानी नागपुर रक्षा उद्योग का केंद्र बनकर उभरा है. एक तरफ जहां नए नए रक्षा उद्योग नागपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में स्थापित हो रहे हैं, बल्कि जो उद्योग यहाँ स्थापित हैं वह अपना विस्तार करने में लगे हुए हैं. इसी कड़ी में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को सोलर इंडस्ट्रीज द्वारा बनाई गई मीडियम कैलिबर गोला-बारूद फैसिलिटी का उद्घाटन किया. इस दौरान सोलर इंडस्ट्रीज के चेयरमैन सत्यनरायण नुवाल, रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह, पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले भी मौजूद रहे.

इस दौरान बोलते हुए सत्यनारायण नुवाल ने कहा, आज का दिन बेहद अद्भुत है. नागास्त्र हमने बनाकर देश को सौंपा, वहीं उसका प्रयोग ऑपरेशन सिंदूर में हुआ. इसी के साथ नुवाल ने यह भी कहा कि, राष्ट्ररक्षा और देशहित के लिए आत्मनिर्भर भारत की जरुरत को देखते हुए हम लगातार काम कर रहे है.

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने में निजी कंपनियों को अहम् बताया. राजनाथ सिंह ने कहा कि, भारत रक्षा उत्पाद का ग्लोबल हेड बनने के लिए अग्रसर है. रक्षामंत्री ने कहा कि, मौजूदा समय में युद्ध के तरीके बदल गए हैं. अब उसका असर आम जनता पर भी पड़ रहा है. रक्षा मंत्री ने कहा कि, नए-नए इनोवेशन के साथ रक्षा उद्योग में निजी कम्पनियाँ मजबूत भूमिका निभा रही है. यही कारण है कि, हम अब स्वदेशी की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं.

Popular Articles