spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

नवनिर्वाचित नगरसेवकों ने केंद्रीय मंत्री गडकरी से की मुलाकात

नागपुर :- नागपुर महानगरपालिका चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व नागपुर में शानदार प्रदर्शन करते हुए क्लीन स्वीप किया है. भाजपा ने पूर्व नागपुर की 28 में से 25 सीटों पर जीत दर्ज कर अपना दबदबा कायम किया. इस ऐतिहासिक जीत के बाद विधायक कृष्णा खोपड़े के नेतृत्व में सभी नवनिर्वाचित नगरसेवकों ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से भेंट की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया. नागपुर महानगरपालिका चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 1०1 सीटें जीतकर लगातार चौथी बार सत्ता पर अपना परचम लहराया है. पूर्व नागपुर क्षेत्र में भाजपा ने लगभग क्लीन स्वीप करते हुए मनपा की 28 में से 25 सीटों पर विजय दर्ज की. इस प्रचंड जीत में पिंटू झलके, बंटी कुकड़े सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने भी सफलता हासिल की.

इस ऐतिहासिक जीत के बाद रविवार को विधायक कृष्णा खोपड़े के नेतृत्व में सभी नवनिर्वाचित नगरसेवकों ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से उनके आवास पर सौजन्य भेंट की. इस दौरान नगरसेवकों ने जीत का श्रेय देते हुए फूलों की मालाएं पहनाकर केंद्रीय मंत्री का भव्य स्वागत किया. वहीं नितिन गडकरी ने सभी नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को जीत की शुभकामनाएं देते हुए जनसेवा के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया. इस दौरान बोलते हुए विधायक खोपड़े ने मिली जीत को विकास और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के किये कामों की जीत बताई. खोपड़े ने कहा कि, भाजपा पिछले 15 सालों से पूर्व नागपुर में विकास का काम कर रही है. इसी का परिणाम है कि, लोकसभा हो, विधानसभा हो या अब मनपा हर जगह भाजपा को प्रचंड समर्थन मिल रहा है.

Popular Articles