spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

‘वंदे मातरम्’ के त्रिवेणी संगम पर बना विश्व रिकॉर्ड

नागपुर :- गणतंत्र दिवस के अवसर पर बजरिया स्थित वंदे मातरम पार्क में लोटस कल्चरल एंड सपोर्टिंग एसोसिएशन द्वारा आयोजित और आयोजक दयाशंकर तिवारी के नेतृत्व में एक अनूठा विश्व रिकॉर्ड बनाया गया. इससे पहले, एक घंटे में 3०० अक्षर लिखने का रिकॉर्ड ओएमजी बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज था. इस पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए वंदे मातरम पार्क में एक नया रिकॉर्ड बना. गौरतलब है कि यह ‘वंदे मातरम’ गीत की रचना की 15० वीं वर्षगांठ है. इस अवसर पर आयोजित समारोह में वंदे मातरम के 3०० से अधिक अक्षर लिखने का नया रिकॉर्ड बना. वंदे मातरम के प्रति श्रद्धा और नागपुर के प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा मधुर देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति के बीच पूरे समारोह का डिजिटल स्क्रीन पर सीधा प्रसारण किया गया. सुनील वाघमारे ने अपने लाइव प्रदर्शन के माध्यम से एक घंटे में 3372 अक्षर लिखकर ओएमजी बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में एक नया रिकॉर्ड बनाया. लोटस कल्चरल एंड सपोर्टिंग एसोसिएशन के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम के आयोजक दयाशंकर तिवारी ने कार्यक्रम का प्रास्ताविक किया. देशभक्ति गीतों और उपस्थित नागरिकों की भरपूर प्रतिसाद के बीच कार्यक्रम का सफल समापन हुआ.

रवि शंकर गुप्ता, अमोल कोल्हे, प्रशांत गौर, अजय गौर, विजय गंथडे, बृजभूषण शुक्ला, ऋषिकांत साहू, श्याम गौर, किशोर तेलंग, आदित्य पुरनवार, राकेश असाटी, अनिल बावनगडे, मंजू कुंभलकर, रीमा समुंद्रे, वंदना गुप्ता और शैफाली लोखंडे ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया.

Popular Articles