spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

78.50 लाख की ठगी का मामला

– राजस्थान से साइबर अपराधी को दबोचा

नागपुर :- एक सेवानिवृत्त शासकीय सेवक को डिजिटल अरेस्ट कर लाखों रुपए ठगने वाले साइबर अपराधी को राजस्थान से गिरफ्तार कर नागपुर लाया गया है। आरोपी ओमप्रकाश भंवरलाल जाखड़ (49) ने खुद को मुंबई स्थित साइबर विभाग का पुलिस अधिकारी बताकर पीड़ित को फोन किया था। आरोपी जाखड़ ने पीड़ित को धमकाते हुए बताया कि जेट एयरवेज के चेयरमैन नरेश गोयल ने 538 करोड़ रुपए का घोटाला किया है, जिसमें पीड़ित का भी नाम है। उसने पीड़ित को डराया धमकाया और उसके खाते से 78 लाख 50 हजार रुपए ठग लिए। नकली दस्तावेज भेजकर धमकाया था.

साइबर अपराधी ओमप्रकाश भवरलाल जाखड़ राजस्थान के जयपुर का निवासी है। उसने खुद को मुंबई स्थित साइबर विभाग का पुलिस अधिकारी बताकर शहर के एक सेवानिवृत्त व्यक्ति को फोन पर कहा था कि जेट एयरवेज के चेयरमैन नरेश गोयल ने 538 करोड़ रुपए का घोटाला किया है। उस घोटाले को लेकर की गई छापा मार कार्रवाई में विविध बैंकों के 237 एटीएम कार्ड बरामद हुए हैं। जिसमें से एक कार्ड पीड़ित के नाम का होना बताया। उस पर 2 करोड़ रुपए का ट्रांजेक्शन होना बताया था। मनी लॉड्रिंग से जुड़ा मामला होने के कारण पीड़ित व्यक्ति के खिलाफ भी एफआईआर होना बताया था। इस मामले में अरेस्ट करने की चेतावनी देकर डराया धमकाया गया था। नकली एफआईआर व एटीएम कार्ड पीड़ित के वाट्सएप पर भेजा गया था। किसी भी वक्त अरेस्ट किए जाने का भय दिखाया गया था।

घर में ही बंधक बनाया : इतना ही नहीं वीडियो कॉल कर डिजिटल अरेस्ट कर घर में ही उसे बंधक बनाया गया था। मामले को रफा-दफा करने के लिए पीड़ित से लाखों रुपए की मांग की गई थी। डरे सहमे पीड़ित ने 78 लाख 50 हजार रुपए आरोपी के खाते में ट्रांसफर किए थे। इस बीच उसे ठगे जाने का एहसास हुआ। मामले की शिकायत के बाद प्रकरण की गंभीरता से पुलिस हरकत में आई और संबंधित बैंक की मदद से 34 लाख 98 हजार 958 रुपए आरोपी को विड्राल होने पर रोक लगाई। वह रकम पीड़ित को लौटाई गई है। बरामद नंबर के आधार पर स्थानीय साइबर टीम जयपुर गई थी, जहां से बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार कर प्रोडक्शन वारंट पर नागपुर लाया गया है। गुरुवार की दोपहर उसे संबंधित अदालत में पेश कर पीसीआर में लिया गया है।

Popular Articles