– 2.5 किलो सोने के आभूषण लेकर आरोपी फरार
नागपुर :- शहर में एक पेट्रोल पंप मालिक के यहां एक हफ्ते पहले हुई 3 करोड़ रुपये की हाई-प्रोफाइल चोरी ने शहर की पुलिस की नींद हराम की है. शहर का एक चोर, जो ‘लैविश लाइफस्टाइल’ से आलीशान जिंदगी जीता है, फिल्मी अंदाज में 65 लाख रुपये नकद, 1.5 करोड़ रुपये के हीरे के आभूषण और 2.5 किलो सोने के आभूषण लेकर फरार हो गया.
यह शातिर चोर 25 से 26 साल का है और उसका शरीर किसी फिल्म के हीरो जैसा है. बताया जाता है कि चोर की प्रेमिका एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही है. उसके नाम कई हाई-प्रोफाइल चोरियों का रिकॉर्ड है. यह चोर चोरी का सामान बेचकर महंगी कारें, 5-स्टार होटल और पार्टियां और महंगे कपड़ों सहित जीम पर भी पैसे खर्च करता है. वह नागपुर के पॉश ऐसे एसी सहित सभी सुविधायुक्त फलैट में 2० हजार रू. भाड़ा देकर रहता है. उसका नाम सदर थाना अंतर्गम एक पेट्रोलपंप मालिक के यहां हुई चोरी में सामने आया है. वह और उसके साथी फिलहाल फरार हैं. विभिन्न पुलिस टीमें उनकी तलाश में लगी हुई हैं. फिर भी वह पुलिस को चकमा दे रहा है. फिलहाल यह चोर 5 स्टार होटल में मुकाम कर रहा है. फिर भी वह गिरफ्तारी की डर से शहर और होटल भी बदल रहा है.
दूसरी ओर, ऐसी चर्चा है कि इस चोर ने 3 करोड़ नहीं बल्कि 5 करोड़ रुपये का सामान चुराकर अपना पल्ला झाड़ लिया. बलविंदर सिंह इंदरजीत सिंह नैयर, निवासी राजनगर, सदर, अग्निशमन कॉलेज के सामने स्थित पेट्रोल पंप व्यवसायी का नाम है. एक सप्ताह पहले उनके घर में चोरी की घटना घटी. इस बार चोरों ने बड़ी चालाकी से अलमारी से 2.5 किलो सोने के आभूषण, 65 लाख रुपये नकद और 1.5 करोड़ रुपये के हीरे के आभूषण चुरा लिए. कीमती सामान के अलावा चोरों ने घर की किसी भी अन्य वस्तु को छुआ तक नही. चोर ने घर की मुख्य अलमारी से 2.5 किलो सोने के गहने, 65 लाख रुपये नकद और 1.5 करोड़ रुपये के हीरे के गहने चुरा लिए. इसमें पेट्रोल पंप के कारोबार से एक हफ्ते में जमा की गई रकम भी शामिल है. इस मामले में पुलिस ने शिकायतकर्ता नय्यर की शिकायत पर केस दर्ज किया है. पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच की और पता चला कि चोरी की घटना हुई है. पुलिस की कई टीमें इस चोरी के मामले की तह तक जाने के लिए जांच कर रही हैं और उम्मीद है कि जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. पुलिस आयुक्त रविंद्र कुमार सिंघल ने खुद इस घटना का गंभीर संज्ञान लिया है.
नकाब से मुंह ढका और आधे घंटे में किया हाथ साफ
शिकायतकर्ता नय्यर परिवार का पेट्रोल पंप का व्यवसाय है. शहर में उनके चार पेट्रोल पंप हैं. घटना के समय, नय्यर परिवार शाम को एक पारिवारिक समारोह के लिए शहर में एक रिश्तेदार के घर गया हुआ था. जब परिवार सुबह लगभग 3 बजे घर लौटा, तो उन्होंने देखा कि घर में चोरी हो गई है. इस समय, उन्होंने घर के सीसीटीवी फुटेज की जांच की और कैमरे में एक व्यक्ति को सुरक्षा दीवार पार करके अंदर घुसते हुए देखा गया. नकाब से पूरी तरह चेहरा ढके चोर ने मात्र आधे घंटे में कीमती गहने और नकदी लेकर फरार हो गया.








