spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

घरेलू सिलिंडर से कमर्शियल गैस की अफरातफरी

– हिंगना पुलिस ने बोलेरो समेत दो को किया गिरफ्तार

नागपुर :- हिंगना थाना क्षेत्र के कोतेवाड़ा में घरेलू और व्यावसायिक गैस सिलिंडरों का अवैध भंडारण कर घरेलू सिलिंडर से कमर्शियल सिलिंडर में गैस ट्रांसफर करने का मामला सामने आया है। हिंगना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि वृंदावन सिटी के पास सड़क पर बोलेरो क्रमांक एमएच-12-आरएन-8673 में अवैध रूप से घरेलू सिलिंडर से व्यावसायिक सिलिंडर में गैस भरी जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर छापा मारकर दिनेश खेताराम बिष्णोई (20), निवासी कानासर, तहसील बाप, जिला फलोदी, राजस्थान तथा संजय मांगिलाल बिष्णोई (19), निवासी बोजासर, तहसील आड, जिला फलोदी, राजस्थान, वर्तमान निवासी कोतेवाड़ा को हिरासत में लिया। आरोपियों के कब्जे से घरेलू उपयोग के भरे हुए 18 सिलिंडर, खाली सिलिंडर, व्यावसायिक सिलिंडर, इलेक्ट्रिक वजन काटा, गैस ट्रांसफर करने वाली नली और बोलेरो वाहन सहित कुल 97,750 रुपये का माल जब्त किया गया।

हिंगना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 287 तथा आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3 व 7 के तहत मामला दर्ज किया है। आगे की जांच जारी है। यह कार्रवाई पीएसआई संतोष राठौड़, हवलदार अरुण कांबे तथा पुलिसकर्मी अनिल झाड़े और प्रणित बंड की टीम ने की।

Popular Articles