नागपुर :- क्राइम ब्रांच ने गांजा तस्करी में लिप्त कामठी के युवकों को पकड़ा. यूनिट-पांच को कामठी के तस्करों द्वारा ओडिशा से गांजा की खेप लाने का पता चला. इसके आधार पर पुलिस ने गुरुवार की रात भंडारा मार्ग पर जाल बिछाया. उसे कापसी में इनोवा में संदिग्ध लोग दिखाई दिए. पुलिस ने इनोवा को रोका. उसमें कामठी निवासी फैजान फिरोज अंसारी (26), अहमर अमजद खान (32), मो. शाहीद अनवारुल हक (29) और फिरदौस नसीम खान (40) सवार थे. तलाशी लेने पर आरोपियों के पास 5 किलो गांजा मिला. पुलिस ने गांजा, मोबाइल, नगदी तथा इनोवा बरामद करके आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी काफी समय से गांजे की बिक्री करते हैं. उन्होंने ओडिशा के रवि भाई नामक तस्कर से गांजा खरीदा था. रवि से शहर के कई गांजा तस्कर जुड़े हैं. पुलिस रवि की भी खोज कर रही है. यह कार्रवाई डीसीपी राहुल माकणिकर के मार्गदर्शन में पीआई विनायक गोले तथा उनकी टीम ने की.








