spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

नागपुर में 117 हेक्टेयर जमीन एमआयडीसी को हस्तांतरित

– 30 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार

– कलमेश्वर में ‘कोल टू केमिकल’ प्रकल्प को मिली मंजूरी, विदर्भ के औद्योगिक विकास को नई गति

नागपूर :- नागपुर जिले के औद्योगिक विकास के लिए और एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है. कलमेश्वर तहसील के लिंगा में प्रस्तावित ‘कोल टू केमिकल’ प्रकल्प के लिए 117 हेक्टेयर 19 आर जमीन महाराष्ट्र औद्योगिक विकास महामंडल (एमआयडीसी) को उपलब्ध करने का ऐतिहासिक निर्णय मंगलवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया. राजस्वमंत्री और नागपुर जिले के पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले के प्रयास से यह महत्वाकांक्षी प्रकल्प पूर्ण होगा. यह प्रकल्प विदर्भ के रोजगारकी दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है. पालकमंत्री बावनकुले ने इस जमिन के हस्तांतरण का तकनीकी पेच हल करने के लिए विशेष प्रयास किया था. उनके प्रयास से राजस्व विभाग ने इस जमीन का आवंटन तुरंत मंजूर किया है. इससे अब इस भव्य प्रकल्प का काम प्रत्यक्ष जमिन पर शुुरू होनेवाला है. करीब 29० एकड जमीन उपलब्ध होकर कोयले से रसायन तैयार करने का यह प्रकल्प पर्यावरण निकषों का पालन कर क्रियान्वित किया जाएगा. कलमेश्वर, काटोल और नागपुर क्षेत्र के हजारों युवकों को इस प्रकल्प से नौकरी के अवसर उपलब्ध होंगे. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली सरकार ने नागपुर जिले का कायापालट करने के लिए हमारी औद्योगिक क्षेत्र को सर्वोच्च प्राथमिकता है. यह निर्णय यहां के 3० हजार से अधिक युवकों के स्वप्नों को बल देनेवाला है. इस प्रकल्प से विदर्भ के प्राकृतिक संसाधनों का उचित उपयोग होगा, ऐसा पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा है.

Popular Articles