spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

मनपा की बसें बंद मुसाफिरों को परेशानी

नागपुर :- देशव्यापी हड़ताल के चलते मनपा की आपली बस सेवा गुरुवार को सुबह से बंद रहने से खासी परेशानी हुई। पटवर्धन डिपो से शहर के अलग-अलग स्थानों तक नागरिकों, कामकाजी महिलाओं के साथ छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि, परिवहन विभाग ने 12वीं बोर्ड की परीक्षा का हवाला देने पर लाल बावटा संगठन ने दोपहर 2 बजे हड़ताल को खत्म कर 45 बसों की सेवा को शुरू किया। इससे पहले तड़के 5 बजे से बसों को बंद रखकर संगठन के सचिव गुरुप्रीत सिंह के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया गया। नारेबाजी कर सरकार की नीतियों का विरोध जताया गया। शहर में मनपा की 505 बसों का 6 डिपो से संचालन होता है। इन बसों में पुरानी मिडी और मिनी श्रेणी की 195 बसों का भी समावेश है। हड़ताल के दौरान लाल बावटा संगठन से पटवर्धन डिपो की आर. के. ट्रैवल्स से संचालित 65 बसों को रोक दिया था, जिससे मनीष नगर, बेसा बेलतरोड़ी समेत अन्य रूट पर खासी दिक्क्त हुई।विशेष रूप से पटवर्धन डिपो से संचालित बसों के बंद रहने से कामकाजी महिलाएं, विद्यार्थी और दैनिक यात्री प्रभावित हुए।

सुबह तड़के 5 बजे से बसों का संचालन रोक दिया गया था। लाल बावटा संगठन के सचिव गुरुप्रीत सिंह के नेतृत्व में कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया। बस सेवा बंद रहने से कई लोगों को वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ा, जिससे ऑटो और अन्य परिवहन सेवाओं पर अतिरिक्त दबाव देखा गया। हालांकि, परिवहन विभाग द्वारा 12वीं बोर्ड परीक्षा का हवाला दिए जाने के बाद दोपहर 2 बजे हड़ताल वापस ले ली गई। इसके बाद 45 बसों का संचालन फिर से शुरू किया गया, जिससे आंशिक रूप से यातायात व्यवस्था सामान्य हो सकी। प्रशासन ने नागरिकों को हुई असुविधा के लिए खेद जताया है और भविष्य में ऐसी स्थिति से बचने के लिए संवाद के माध्यम से समाधान निकालने की बात कही है।

Popular Articles