spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

खत्म हुई ठंड, गर्मी शुरू

– निकलने लगे कूलर, एसी की मरम्मत

नागपुर :- शहर में सर्दी का असर अब लगभग समाप्त हो चुका है और मौसम ने तेजी से करवट ले ली है. बीते कुछ दिनों से अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. न्यूनतम तापमान भी बढ़ रहा है. सुबह की हल्की ठंडक भी अब गायब होने लगी है जिससे लोगों को दिन के समय गर्मी का एहसास होने लगा है. अब कूलर की जरूरत महसूस होने लगी है. मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में तापमान में और वृद्धि की संभावना है. दोपहर के समय तेज धूप के कारण बाजारों और सड़कों पर चहल-पहल कम नजर आने लगी है. लोगों ने अब हल्के कपड़े पहनना शुरू कर दिया है. गर्मी की आहट के साथ ही घरों में कूलर और पंखों की सफाई का काम भी शुरू हो गया है. इसी के साथ खराब पड़े एसी की मरम्मत भी शुरू हो गई है. इलेक्ट्रॉनिक दुकानों पर कूलर, पंखे और एसी की मांग धीरे-धीरे बढ़ने लगी है. बता दें कि सिटी का अधिकतम तापमान 33 डिसे के पार हो गया है. मौसम विभाग ने रविवार को सिटी का अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री दर्ज किया. यह औसत से 0.5 डिग्री अधिक रहा. न्यूनतम तापमान 17.0 डिसे पर पहुंच गया है. यह औसत से 1.8 डिग्री अधिक रहा. जल्द ही अधिकतम और न्यूनतम तापमान में अधिक बढ़ोतरी होने के संकेत भी मौसम विभाग की ओर से मिले हैं.

Popular Articles