– विदर्भ में गहराता जल संकट : 4 महीने में 23 प्रश गिरा बांधों का जलस्तर
नागपुर :- अभी गर्मी ने अपनी पूरी तपिश दिखाना शुरू भी नहीं किया है और विदर्भ के नागपुर विभाग में जल संकट के संकेत मिलने लगे हैं. प्रशासन ने पानी की किल्लत से निपटने के लिए खाका तैयार करना शुरू कर दिया है क्योंकि जलाशयों का जल स्तर लगातार नीचे गिर रहा है. विदर्भ सिंचाई विकास निगम द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 4 महीनों में जल स्तर में 23 प्रश की भारी गिरावट दर्ज की गई है. 15 अक्टूबर 2०25 को जो जल स्तर 92.12 प्रश था वह 19 फरवरी 2०26 तक घटकर 68.29 प्रश पर आ गया है. यह गिरावट आने वाले महीनों में बड़े जल संकट की ओर इशारा कर रही है. पूर्वी विदर्भ के 6 जिलों में कुल 379 परियोजनाएं (बांध-जलाशय) हैं. इसकी कुल भंडारण क्षमता 473०.34 दलघमी (दस लाख घनमीटर) है. आमतौर पर मार्च से गर्मी का प्रकोप बढ़ता है लेकिन उससे पहले ही पानी का इतना तेजी से कम होना चिंता का विषय है.
चंद्रपुर में बड़ी गिरावट, गढ़चिरोली में स्थिति अलग
आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है किचंद्रपुर जिले की 97 परियोजनाओं में जल स्तर में 33.24 प्रश की कमी आई है. वहीं गढ़चिरोली में स्थिति थोड़ी अलग है यहां 26 परियोजनाओं में फरवरी तक जल संग्रहण पिछले आंकड़ों की तुलना में बढक़र 63.31 प्रश दर्ज किया गया है. नीचे दी गई तालिका 15 अक्टूबर 2०25 और 19 फरवरी 2०26 के बीच पानी के स्टॉकमें आए बदलाव को दर्शाती है. नागपुर जिले में जल स्तर में सबसे अधिकगिरावट देखी गई है जो लगभग 98प्रश से गिरकर 62 प्रश पर आ गई है. वर्धा जिले की स्थिति भी चिंताजनक है जहां जलस्तर 58.83 प्रश तक सीमित रह गया है. प्रशासन अब जल संरक्षण और वैकल्पिक जल स्रोतों के प्रबंधन पर ध्यान केंद्रित कर रहा है.
नारी व जरीपटका में 12 घंटे का शटडाउन आज
मनपा के जलप्रदाय विभाग और ओसीडब्ल्यू ने 27 फरवरी को 12 घंटे का शटडाउन रखा है. इस दौरान सुबह 1० से रात 1० बजे तक नारी और जरीपटका ईएसआर में मुख्य मार्ग की वितरण लाइन में 400 मिमी और 7०० मिमी व्यास के वाल्व लगाया जाएंगा. शटडाउन के चलते नारा अंतर्गत ओम नगर, आर्य नगर, नारा वस्ती, प्रीति सोसायटी, एकता कॉलोनी, आराधना कॉलोनी, आदर्श कॉलोनी, नूरी कॉलोनी, नटराज सोसायटी, अलंकार सोसायटी, साईं प्रसाद सोसाइटी, तवक्कल सोसायटी, संत ज्ञानेश्वर सोसायटी, शिव कृष्ण धाम सोसायटी, इंडियन सोसायटी, कोहिनूर सोसायटी, सहयोग नगर, नागार्जुन कॉलोनी, कस्तूरबा नगर, अंगुलीमल नगर, मिसाल नगर, डब्ल्यूसीएल, पिरामिड सिटी, विश्वास नगर, विश्राम नगर, धमगाये नगर, जागृत नगर, तथागत कॉलोनी, कुकरेजा नगर, भीम कॉलोनी, ताजुद्दीन बाबा सोसायटी में जलापूर्ति प्रभावित रहेगी.








