Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_img
spot_img

876 शिक्षक पदों की भर्ती की मांग

– जिला परिषद अध्यक्ष व सदस्यों का आंदोलन

भंडारा :- जिले की जिला परिषद स्कूलों में लंबे समय से 876 शिक्षकों के पद खाली पड़े हैं। इन पदों पर जल्द भर्ती करने की मांग को लेकर आज जिला परिषद परिसर के सामने जिला परिषद अध्यक्ष, सभापति और सदस्य साखळी उपोषण पर बैठ गए हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक इन खाली पदों पर भर्ती नहीं की जाती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। उनका आरोप है कि इस मुद्दे को लेकर जिले के पालकमंत्री और राज्य के शिक्षा व खेल मंत्री पंकज भोयर को कई बार निवेदन दिया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। प्रदर्शनकारियों ने यह भी कहा कि एक तरफ सरकार स्कूलों को डिजिटल बनाने की बात कर रही है, वहीं दूसरी तरफ स्कूलों में पर्याप्त शिक्षक ही नहीं हैं। ऐसे में यदि जल्द भर्ती नहीं की गई तो विद्यार्थियों का भविष्य अंधकारमय हो सकता है।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.
WP Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com