spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

रेत माफियाओं पर पुलिस का शिकंजा

– 3.48 करोड़ का माल जब्त, नागपुर ग्रामीण में 7 कार्रवाई

नागपुर :- नागपुर ग्रामीण जिले में अवैध रेत परिवहन के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 मामलों में 7 वाहनों के साथ 77 ब्रास रेत जब्त की है. जब्त माल की कुल कीमत करीब 3 करोड़ 48 लाख 95 हजार रुपये बताई गई है. यह कार्रवाई उपविभागीय पुलिस अधिकारी रामटेक, पुलिस स्टेशन रामटेक और स्थानीय अपराध शाखा की संयुक्त टीम ने मंगलवार को गुप्त सूचना के आधार पर की. पुलिस ने नाकाबंदी और पेट्रोलिंग के दौरान अलग-अलग स्थानों से बिना अनुमति रेत परिवहन करते हुए वाहनों को पकड़ा. इनमें ट्रक एमएच 36/एबी 0944 (चालक किशोर नीलकंठ सूर्यवंशी) से 12 ब्रास, टिप्पर क्रमांक एमएच 40/ सीटी 9268 (चालक ईश्वर पुंडलिक गोटेफोडे) से 15 ब्रास रेत जब्त की गई. स्थानीय अपराध शाखा ने वाहन क्र. एमएच 40/ सीटी 8462 (चालक लखन पारधी), एमएच 49/ बीजेड 7249 (चालक चंद्रकुमार पुंडे), एमएच 40/ सीवाई 1819 (चालक कैलास ढोरे) और वाहन क्रमांक एमएच 40/ सीटी 1819 (चालक आकाश राऊत) से कुल 40 ब्रास रेत बरामद की. वहीं रामटेक पुलिस ने वाहन क्रमांक. एमएच 40/सीटी 9635 (चालक राकेश मेश्राम) से 10 ब्रास रेत जब्त की. जांच में सामने आया कि सभी वाहन गोंदिया जिले के घाटों से अवैध रूप से रेत लाकर परिवहन कर रहे थे और किसी के पास वैध परमिट नहीं था. पुलिस ने सभी वाहन चालकों और मालिकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत 7 मामले दर्ज कर आगे की जांच शुरू की है.

Popular Articles