– सुरक्षा हाई अलर्ट पर
कोराडी :- कोराडी स्थित ताप विद्युत उत्पादन केंद्र को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पूरे परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. यह धमकी भरा ईमेल तमिलनाडु से प्राप्त हुआ है, जिसमें वहां कथित राजनीतिक उत्पीड़न का बदला लेने की बात कहते हुए कोराडी बिजली केंद्र को निशाना बनाने की चेतावनी दी गई है. घटना को गंभीरता से लेते हुए बिजली केंद्र प्रशासन ने पूरे क्षेत्र को अलर्ट मोड पर रखा है. सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया गया है और संयंत्र परिसर में ड्रोन उड़ाने पर सख्त प्रतिबंध लगा दिया गया है. गौरतलब है कि कोराडी बिजली उत्पादन केंद्र और कोराडी परियोजना कार्यालय एक ही परिसर में स्थित हैं. आमतौर पर नई बिजली इकाइयों के सर्वेक्षण के लिए ड्रोन का उपयोग किया जाता है, लेकिन एहतियात के तौर पर महानिर्मिति के परियोजना विभाग को भी ड्रोन उपयोग से रोक दिया गया है.
सुरक्षा व्यवस्था के तहत सभी प्रवेश और निकास बिंदुओं पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है. आने-जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति की सघन जांच की जा रही है. इस संबंध में वरिष्ठ सुरक्षा प्रबंधक देवेंद्र ठाकुर ने बताया कि सुरक्षा को और अधिक मजबूत किया गया है तथा सभी कर्मियों और अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं. वहीं, मुख्य अभियंता विलास मोटघरे ने कर्मचारियों से अपील की है ।








