spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

इंदौर में EV चार्जिंग से आग- 8 मौतें, 4 घायल

– आग ने तीन मंजिला मकान को अपनी चपेट में

भोपाल :- इंदौर के बंगाली चौराहे के पास ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार सुबह 4 बजे घर में आग लगने से 8 लोगों की मौत हो गई। चार लोग घायल हुए हैं। आग इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग के दौरान हुए शॉर्ट सर्किट से लगी। आग ने तीन मंजिला मकान को अपनी चपेट में ले लिया। इसमें शहर के रबर कारोबारी मनोज पुगालिया उनकी बहू सिमरन और बिहार से आए 6 रिश्तेदारों की मौत हो गई। 4 लोग घायल हैं। पुलिस के अनुसार, कार में लगी आग तेजी से घर तक फैल गई। इसने अंदर रखे गैस सिलेंडरों को अपनी चपेट में ले लिया। कुछ देर बाद एक के बाद एक सिलेंडर फटने लगे, जिससे पूरा इलाका दहल गया। धमाका इतना तेज था कि मकान का एक हिस्सा ढह गया।

बिजली सप्लाई बंद होने से घर में लगे डिजिटल लॉक खुल नहीं पाए और अंदर सो रहे लोगों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला।

इंदौर से आज एक बेहद दुखद खबर सामने आई, जहां एक मकान के बाहर खड़ी इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट हो गया और आग लग गई. यह आग इतनी तेज फैली की घर के अंदर पहुंच गई और गैस सिलेंडरों को अपनी चपेट में ले लिया. इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई और कुछ लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. यह घटना ईवी चार्जिंग के दौरान लापरवाही और सुरक्षा नियमों की अनदेखी के खतरों को उजागर करती है. इसी कड़ी में आज हम आपको ऐसी जरूरी टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका ध्यान किसी भी इलेक्ट्रिक व्हीकल को चार्ज करते समय जरूर रखना चाहिए. आइए जानते हैं…

ईवी चार्ज करने के लिए हमेशा ड्राई और वेंटिलेटेड जगह चुननी चाहिए. खासतौर से मानसून के सीजन में जगह का खास ध्यान रखना चाहिए. इस समय पानी की वजह से शॉर्ट सर्किट होने का खतरा बना रहता है.

हमेशा कंपनी का दिया हुआ चार्जर का करें इस्तेमाल

ईवी चार्जिंग के लिए हमेशा कंपनी द्वारा चार्जर का इस्तेमाल करना चाहिए. दरअसल, निर्माता द्वारा दिए गए चार्जर व्हीकल के बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम के साथ काम करने के लिए बनाया जाता है, जिससे चार्जिंग फास्ट और सुरक्षित रूप से होती है. इसके अलावा वाहन को चार्ज करने के लिए कभी भी गलती से थर्ड पार्टी चार्जर का उपयोग नहीं करना चाहिए, वरना ओवरहीटिंग जैसी कई समस्याएं हो सकती हैं. कई लोग ईवी चार्ज करने के लिए एक्सटेंशन बोर्ड का इस्तेमाल करते हैं. ऐसे में समय-समय पर एक्सटेंशन बोर्ड चेक करते रहें. दरअसल, काफी समय तक चार्ज होने से ओवरहीटिंग की समस्या हो सकती है. अगर एक्सटेंशन बोर्ड हीट होना शुरू कर दे, तो तुरंत चार्जिंग ऑफ कर दें.

Popular Articles