spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

महिला कंडक्टर से छेड़छाड़, बस ड्राइवर पर मामला दर्ज

नागपुर :- नागपुर के गिट्टी खदान पुलिस थाना अंतर्गत एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां एक महिला बस कंडक्टर के साथ उसके ही सहकर्मी द्वारा छेड़छाड़ की गई है। हालांकि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया और आगे की जांच कर रही है। यह मामला गिट्टी खदान इलाके का है, जहां 23 वर्षीय पीड़िता स्टार बस में कंडक्टर के रूप में कार्यरत है। आरोप है कि उसी बस में ड्राइवर के पद पर कार्यरत आरोपी अक्षय गजभिये ने ड्यूटी के दौरान महिला के साथ जबरदस्ती नजदीकी बढ़ाने की कोशिश की।

बताया जा रहा है कि आरोपी ने महिला से शादी की बात कहते हुए उसे परेशान किया। जब महिला ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने उसका हाथ पकड़ लिया और मरोड़ते हुए गलत हरकत की, जिससे पीड़िता को मानसिक आघात पहुंचा। घटना के बाद महिला ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

Popular Articles