spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

युवक की खून से लथपथ लाश बरामद, इलाके में सनसनी

चंद्रपुर :- महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। घुग्घुस थाना क्षेत्र में एक ट्रक के केबिन से अज्ञात युवक का शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। यह सनसनीखेज मामला घुग्घुस-चंद्रपुर महामार्ग पर अंतुर्ला फाटा के पास स्थित भारत पेट्रोलियम पेट्रोल पंप के सामने खड़े एक ट्रक से जुड़ा है। मंगलवार, 31 मार्च की सुबह इस खौफनाक वारदात का खुलासा हुआ।

जानकारी के मुताबिक, ट्रक नंबर MH 34 AB 4978 का चालक सोमवार रात अपना ट्रक पेट्रोल पंप के पास खड़ा कर केबिन लॉक कर घर चला गया था। लेकिन सुबह जब वह लौटा और केबिन खोला, तो अंदर का नजारा देख उसके होश उड़ गए। टना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, क्राइम ब्रांच, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, लेकिन अब तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।

Popular Articles