नागपुर :- प.पू.भारतरत्न डॉ.बाबासाहेब आंबेडकरजी की 135 वीं, जयंती के पावन अवसर पर भीमसेना ऑटो रिक्शा संगठन की ओर से परड़ी चौक, नागपुर में एक भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ऑटो चालक एवं वाहन मालिकों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही। कार्यक्रम के दौरान डॉ. आंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने तथा उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नागपुर शहर अध्यक्ष विकास बागुल, राजा मेंडे, साबिर शेख (बंटी भाई), नदीम, एजाज, सिराज सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। सभी उपस्थितों ने एकजुट होकर सामाजिक समता, न्याय और भाईचारे के संदेश को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। भीम सेना के पदाधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन समाज में जागरूकता फैलाने और युवाओं को प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं । जारीकर्ता साबिर शेख (बंटी भाई) भीमसेना ऑटो रिक्शा संगठन,नागपुर
भीम सेना ऑटो रिक्शा संगठन की ओर से डॉ. बाबासाहब अंबेडकर की 135 वीं जयंती पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन









