– बोतल का मोह और घटते सार्वजनिक प्याऊ, 20 रु. में बिक रहा पानी
महालगांव :- पहले गर्मी के मौसम में हर चौराहों पर सार्वजनिक प्याऊ नजर आते थे जो अब काफी कम प्रमाण में नजर आते हैं. इस वर्ष मार्च के पहले सप्ताह से ही तेज धूप और बढ़ते तापमान ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया था. कड़ी धूप और गर्मी के कारण बोतलबंद पानी की मांग बढ़ी है. परिणामस्वरूप व्यवसाय तेजी से चल रहा है, लेकिन शुद्ध धड़ल्ले से बेचने का गोरखधंधा कुछ व्यवसायियों ने शुरू किया है.
इन लोगों द्वारा जल शुद्ध किया जा रहा है, या नहीं इसकी कोई गारंटी नहीं होती. परिणामस्वरुप पैसा कमाने के लालच में बोतलबंद, लेकिन अशुद्ध पानी बेचकर नागरिकों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ किया जा रहा है. आम नागरिक घर के मटके में एक दिन बासी हुआ पानी नहीं पीते, वहीं दूसरी ओर बोतलों में अनेक दिनों से सील किया पानी सभी खुलेआम बेझिझक पीते हैं. ग्रीष्मकाल में कुछ विक्रेता बोतलों पर उत्पादन की तिथि डालने में टालमटौल करते दिखते हैं. कुछ कंपनियों का पानी मिनरल होता है जबकि कुछ कंपनियों के पैकेज्ड वॉटर के नाम पर बोतलबंद पानी बेच रही है. इन सभी बातों के कारण पहले सार्वजनिक स्थलों पर लगायी जाने वाली प्याऊ की संख्या घट चुकी है. समय की गति में सेवाभावी संस्थाओं की ओर से स्थापित प्याऊ नजर नहीं आ रही है.
बोतलबंद पानी बना विकल्प
सेवाभावी संस्थाए ग्रीष्मकाल और कड़ी धूप के दिनों में प्याऊ शुरू करते थे, आज स्थिति बदल चुकी है. प्याऊ बोतलबंद पानी का विकल्प उपलब्ध हो चुका है. अब बोतलबंद पानी खरीदना प्रतिष्ठा और नलों पर जाकर पानी पीने वाले नागरिकों की संख्या कम हो चुकी हैं, सभी को का पैमाना माना जाता है. होटल में पानी पीना टालकर बोतलबंद पानी खरीदा जाता है. कुछ व्यवसायी उपयोग में लाई गई बोतलों में ही नल का पानी भरकर उसे ठंडा कर मिनरल वॉटर के नाम पर बेचने का गोरखधंधा भी कर रहे हैं.
पानी की शुद्धता की नहीं की जाती जांच
उल्लेखनीय है कि आम नागरिक पानी की शुध्दता के मानांकन से अनभिज्ञ होते हैं. जिससे इस पर सभी नजरअंदाज करते हैं. इसका अनुचित लाभ लेकर पानी विक्रेता ग्राहकों को लूट रहे हैं. अस विक्रेता को लूट हैं. अब में भी बढ़ चुका है. कई घरों में तो पानी की कैन जाती है, लेकिन इस पानी की शुध्दता नहीं जांची जाती, केवल पानी ठंडा है, इसलिए इसे खरीदा जा रहा है. किसी भी होटल, पानठेले और चाय कैटीन पर एक लीटर पानी के बोतल 20 रु. में बेची जा रही है, कई शीतपेय निर्माता कंपनियां भी बोतलबंद पानी की बिक्री कर रही है.

