spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

आंबेडकर मेला ऑन व्हील्स’ के जरिए राज्य के सभी जिलों में प्रचार

– वैचारिक जागरूकता का सफल संचालन

 नागपुर :- बाबासाहेब डॉ. बी. आर. आंबेडकर की 135 वीं जयंती के अवसर पर, महाराष्ट्र के सभी छत्तीस जिलों में आंबेडकरवादी आंदोलन के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए, कांशी रामजी की जयंती 15 मार्च 2०26 से शुरू होकर सात चरणों में ‘अंाबेडकर मेला ऑन व्हील्स’ नामक एक भव्य राज्यव्यापी जागरूकता अभियान सफलतापूर्वक संपन्न किया गया.

इस जनजागरण अभियान को क्रियान्वित करते हुए विभिन्न चरणों में महाराष्ट्र्र के नागपुर, अमरावती, जलगांव, धुले, नंदुरबार, नासिक, मुंबई शहर, मुंबई उपनगर, पालघर, ठाणे, रायगढ़, पुणे, अहमदनगर, औरंगाबाद, जालना, चंद्रपुर, गढ़चिरोली, गोंदिया, भंडारा, अकोला, वाशिम, बुलढाणा, वर्धा, यवतमाल, नांदेड़, लातूर, धाराशिव सहित 36 जिलों में पहुंचकर अंबेडकरवादी आंदोलन के प्रति लोगों में जागरूकता पैदा की गई. सांगली, सोलापुर, कोल्हापुर, सिंधुदुर्ग, रत्नागिरी, सातारा, बीड, परभणी और हिंगोली 36 जिलों के साथ-साथ 11० तहसीलों में इस राज्यव्यापी पहल के दौरान, 35 दिनों में 7819 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए, 223 नुक्कड़ सभाओं और 32 सार्वजनिक बैठकों सहित कुल 255 बैठकें आयोजित की गईं.

यह मेला 17 मई 2०26 को नागपुर के दीक्षाभूमि में 8वें बहुजन परिषद के माध्यम से समाप्त होगा. ‘कहीं हम भूल न जाएं’ अभियान के प्रचारक अधि. अतुल पाटिल ने महाराष्ट्र के सभी नागरिकों और प्रतिनिधियों से इस सम्मेलन में भाग लेने की अपील की है.

Popular Articles