spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

11 वीं में प्रवेश प्रक्रिया आज से शुरू

नागपुर :- कक्षा 11 वीं में प्रवेश के लिए प्रवेश प्रक्रिया के भाग एक और भाग दो को भरकर प्रवेश पंजीकरण की सुविधा आधिकारिक पोर्टल पर छात्रों के लिए उपलब्ध करा दी गई है. इस प्रक्रिया में तीन नियमित चरण, सभी के लिए खुला चौथा चरण और लड़कियों के लिए एक विशेष पांचवां चरण आयोजित किया जाएगा. अब तक, राज्य के 9,589 जूनियर कॉलेजों में कक्षा 11वीं में प्रवेश के लिए लगभग 7 लाख 74 हजार 918 छात्रों ने प्रवेश आवेदन पत्र का पहला भाग भरकर पंजीकरण कराया है. कक्षा 11वीं में प्रवेश के लिए अंंतिम सामान्य मेरिट सूची 14 से 15 मई के बीच घोषित की जाएगी, जबकि अंतिम मेरिट सूची 18 से 19 मई के बीच घोषित की जाएगी. पहले नियमित कैप राउंड की मेरिट सूची, कॉलेज आवंटन सूची और कट-ऑफ की घोषणा 26 मई को की जाएगी. कक्षा 1० के परिणाम घोषित होने के साथ ही, सोमवार से छात्रों केलिए कक्षा 11वीं में प्रवेश प्रक्रिया के पहले और दूसरे भाग को भरने और पंजीकरण करने की सुविधा आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध करा दी गई है. नई प्रक्रिया में तीन नियमित राउंड हैं, चौथा राउंड सभी के लिए खुला है और केवल लड़कियों के लिए है.


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.