spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

१८ मई को मुंबई में ‘महिला लोकशाही दिन’ का आयोजन

– पीड़ित महिलाओं की शिकायतों का होगा समाधान, प्रशासन देगा सीधा मार्गदर्शन

मुंबई :- महिलाओं के अधिकारों की रक्षा और उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से मुंबई शहर जिले में १८ मई २०२६ को जिला स्तरीय ‘महिला लोकशाही दिन’ का आयोजन किया जाएगा। यह बैठक जिलाधिकारी कार्यालय, मुंबई शहर में माननीय जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित होगी।

राज्य शासन के निर्णयानुसार प्रत्येक महीने के तीसरे सोमवार को आयोजित होने वाला यह मंच पीड़ित एवं जरूरतमंद महिलाओं को प्रशासन तक सीधे अपनी बात पहुंचाने का अवसर प्रदान करता है। इस पहल के माध्यम से महिलाओं को शासकीय योजनाओं, अधिकारों और शिकायत निवारण संबंधी मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाता है।

जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी शोभा शेलार द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, बैठक में शिकायत दर्ज कराने के लिए महिलाओं को निर्धारित प्रारूप में आवेदन करना आवश्यक होगा।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि केवल व्यक्तिगत स्वरूप की शिकायतों पर ही विचार किया जाएगा। न्यायालय में लंबित मामलों, अधूरे दस्तावेजों वाले आवेदन, सेवा संबंधी विषयों तथा गैर-व्यक्तिगत शिकायतों को स्वीकार नहीं किया जाएगा.

जिला महिला एवं बाल विकास विभाग ने मुंबई शहर की सभी पीड़ित और जरूरतमंद महिलाओं से इस मंच का लाभ उठाने और अपनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखने की अपील की है।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.