‘मुझे मौत दे दीजिए कलेक्टर साहब
– बीवी के उत्पीड़न से तंग आया पति, लागए ऐसे गंभीर आरोप कि…
लखनऊ :- शादी के रिश्ते में दरार और कानूनी लड़ाइयों से परेशान होकर कदम उठाने के कई मामले सामने आते हैं लेकिन गुजरात के सूरत से एक ऐसा मामला आया है जिसने सबको हैरान कर दिया है। यहां के रहने वाले किरीट पटेल नामक एक व्यक्ति ने जिला कलेक्टर को पत्र लिखकर इच्छामृत्यु की अनुमति मांगी है। शख्स का दावा है कि वह अपनी पत्नी के कथित उत्पीड़न और लगातार चल रहे अदालती विवादों के कारण भयंकर मानसिक तनाव में है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक किरीट पटेल ने अपने आवेदन में अपनी पत्नी पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि इन दावों की अभी तक किसी भी आधिकारिक एजेंसी या अदालत द्वारा पुष्टि नहीं की गई है। पत्र में शख्स ने कहा है उसकी पत्नी महिलाओं की सुरक्षा के लिए बने घरेलू हिंसा से जुड़े कानूनों का गलत इस्तेमाल कर रही है और उसके खिलाफ बार-बार झूठी शिकायतें दर्ज कराती है। शख्स का आरोप है कि उसकी पत्नी एक लुटेरी दुल्हन की तरह काम करती है जो कानूनी दांव-पेंच और पैसों की मांग के जरिए पतियों को निशाना बनाती है। उसने दावा किया कि महिला ने अपने पिछले पतियों से भी इसी तरह पैसे वसूले थे।



