spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

छेड़छाड़ मामले में कार्रवाई रोकने के बदले मांगे 30 हजार

– महिला पीएसआई गिरफ्तार

नागपुर :- नागपुर में एंटी करप्शन ब्यूरो यानी एसीबी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वाथोड़ा पुलिस थाने में कार्यरत एक महिला पुलिस उपनिरीक्षक को रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि महिला अधिकारी ने छेड़खानी के एक मामले में कार्रवाई नहीं करने के एवज में शिकायतकर्ता से 30 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी।

जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार महिला पुलिस उपनिरीक्षक की पहचान प्रणाली बेनके के रूप में हुई है, जो वाथोड़ा पुलिस थाने में पदस्थ थीं। शिकायतकर्ता 32 वर्षीय ट्रैवल्स व्यवसायी हैं। बताया जा रहा है कि एक महिला के बीमा से जुड़े पैसों काम करके दिया था और बदले में उसके कमीशन के पैसे मांग रहा था। पैसे नहीं देने के चलते ही शिकायतकर्ता ने महिला के खिलाफ वाथोड़ा थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी।

आरोप है कि संबंधित महिला ने पैसे लौटाने के बजाय शिकायतकर्ता के खिलाफ ही छेड़छाड़ का मामला दर्ज करा दिया था। इस मामले की जांच की जिम्मेदारी पीएसआई प्रणाली बेनके को सौंपी गई थी। शिकायतकर्ता का आरोप है कि मामले में कार्रवाई नहीं करने और राहत देने के बदले पीएसआई ने 30 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। रिश्वत नहीं देने की इच्छा होने पर शिकायतकर्ता ने फरवरी 2026 में एंटी करप्शन ब्यूरो से संपर्क किया।

एसीबी ने शिकायत की जांच के बाद मार्च 2026 में ट्रैप की योजना बनाई। इसी दौरान आरोपी अधिकारी ने 10 हजार रुपये पुलिस थाने में लाकर देने की मांग की थी। हालांकि एसीबी की कार्रवाई की भनक लगते ही वह छुट्टी पर चली गई थीं। मामले की विस्तृत जांच के बाद एसीबी ने आज वाथोड़ा पुलिस थाने में आरोपी महिला पुलिस उपनिरीक्षक के खिलाफ रिश्वत मांगने का मामला दर्ज कराया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। मामले की आगे की जांच जारी है। फिलहाल एसीबी की इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में भी हड़कंप मच गया है। जांच एजेंसियां मामले के अन्य पहलुओं की भी पड़ताल कर रही हैं।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.