– मोर्शी में शुरू हुई 24 घंटे निगरानी व्यवस्था
– सुरक्षित और स्मार्ट मोर्शी की ओर बड़ा कदम : संवेदनशील क्षेत्रों में CCTV नेटवर्क स्थापित
मोर्शी :- शहर में कानून-व्यवस्था मजबूत करने और अपराधों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से नगराध्यक्ष प्रतीक्षा रविंद्र गुल्हाने की पहल पर मोर्शी के प्रमुख चौकों और संवेदनशील क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इससे जहां अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगने में मदद मिलेगी, वहीं घटनाओं को समझने में भी मदद मिलेगी। शहर में बढ़ती चोरी, लूटपाट, महिलाओं से छेड़छाड़ तथा अवैध गतिविधियों की घटनाओं को देखते हुए मुख्य बाजार, जयस्तंभ चौक, रामजीबाबा परिसर, छत्रपति शिवाजी महाराज चौक और गुजरी बाजार चौक सहित कई महत्वपूर्ण स्थानों पर निगरानी व्यवस्था स्थापित की गई है। इससे अपराधियों पर नजर रखने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी। नगराध्यक्ष प्रतीक्षा गुल्हाने की पहल की भी सराहना की जा रही है। नागरिकों का मानना है कि सीसीटीवी कैमरे लगाने से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी और शहर को सुंदर व सुरक्षित बनाने के प्रयासों को नई दिशा मिलेगी।
शहर में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से नगराध्यक्ष प्रतीक्षा रविंद्र गुल्हाने की पहल पर शहर के प्रमुख चौकों, बाजार क्षेत्रों और संवेदनशील स्थानों पर अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए गए हैं। इस महत्वपूर्ण पहल को नागरिकों की सुरक्षा और अपराध रोकथाम की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
नगर परिषद प्रशासन द्वारा शुरू की गई इस निगरानी व्यवस्था के तहत शहर के व्यस्त चौराहों, मुख्य मार्गों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों को कैमरों की निगरानी में लाया गया है। इन कैमरों के माध्यम से चौबीसों घंटे गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी, जिससे संदिग्ध गतिविधियों की पहचान करने और समय रहते कार्रवाई करने में पुलिस व प्रशासन को सहायता मिलेगी।
नगराध्यक्ष प्रतीक्षा गुल्हाने ने कहा कि शहर की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है। आधुनिक तकनीक के उपयोग से न केवल अपराधों पर अंकुश लगेगा, बल्कि किसी भी घटना की जांच में सटीक जानकारी उपलब्ध होने से दोषियों तक पहुंचना आसान होगा। उन्होंने बताया कि नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भविष्य में भी ऐसे कई तकनीकी उपाय किए जाएंगे।
स्थानीय नागरिकों ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगने से असामाजिक तत्वों पर मनोवैज्ञानिक दबाव बनेगा और चोरी, छेड़छाड़, मारपीट तथा अन्य आपराधिक घटनाओं में कमी आने की उम्मीद है।
अपराध की घटनाओं का विश्लेषण और जांच अधिक प्रभावी
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सीसीटीवी नेटवर्क से शहर में होने वाली हर महत्वपूर्ण गतिविधि का रिकॉर्ड उपलब्ध रहेगा, जिससे अपराध की घटनाओं का विश्लेषण और जांच अधिक प्रभावी ढंग से की जा सकेगी। साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में भी यह प्रणाली मददगार साबित होगी।
शहरवासियों का मानना है कि मोर्शी को सुरक्षित और आधुनिक शहर बनाने की दिशा में यह पहल एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जो आने वाले समय में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएगी।



