spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

मुफ्त बिजली योजना के तहत किए गए उत्कृष्ट प्रदर्शन

– महाराष्ट्र को केंद्र सरकार से मिलें आठ पुरस्कार

नागपुर :- महाराष्ट्र को केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय द्वारा विभिन्न श्रेणियों में आठ पुरस्कारों से सम्मानित किया गया. ये पुरस्कार केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत पिछले दो वर्षों में किए गए उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिए गए हैं. देश के किसी भी अन्य राज्य की तुलना में महाराष्ट्र को मिले पुरस्कारों की संख्या सबसे अधिक है. महाराष्ट्र को रूफटॉप सोलर परियोजनाओं की संख्या, नागपुर , जलगांव और पुणे जिलों में देश में अग्रणी भूमिका निभाने और ‘सौर ऊर्जा माह’ में उल्लेखनीय प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया है.

ये पुरस्कार महावितरण के कार्यकारी संचालक धनंजय औंधेकर, दिलीप दोडके (नागपुर) और अतिरिक्त कार्यकारी अभियंता राहुल सोनटक्के को केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री प्रल्हाद जोशी के हाथों से नई दिल्ली के अटल अक्षय ऊर्जा भवन में आयोजित राष्ट्र्रीय सम्मेलन में प्राप्त हुए. इस अवसर पर नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग के सचिव संतोष कुमार सारंगी भी उपस्थित थे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में फरवरी 2०24 में इस योजना का शुभारंभ किया गया था, जिसका उद्देश्य मार्च 2०27 तक देशभर के 1 करोड़ घरों में सौर ऊर्जा परियोजनाएं स्थापित करना था. महज दो वर्षों में देश भर के 4 लाख से अधिक परिवार इस योजना से लाभान्वित हो चुके हैं. मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस के मार्गदर्शन में महाराष्ट्र राज्य ने भी इस योजना के कार्यान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.

राज्य की अतिरिक्त मुख्य सचिव (ऊर्जा) आभा शुक्ला और महावितरण के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक लोकेश चंद्र ने पीएम सूर्यघर योजना के कार्यान्वयन को गति प्रदान की है. इसके फलस्वरूप, महावितरण ने पिछले दो वर्षों में 6 लाख 5 हजार 847 घरों की छतों पर सौर परियोजनाएं स्थापित की हैं, जिससे वह देश में दूसरे स्थान पर है. वहीं, गुजरात 6 हजार 81 हजार 411 सौर परियोजनाओं के साथ पहले स्थान पर और उत्तर प्रदेश 5 लाख 64 हजार 846 सौर परियोजनाओं के साथ तीसरे स्थान पर है.

इसके साथ ही, राष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष 1० जिलों में नागपुर जिला ( 89,255 ) देश में दूसरे स्थान पर है, जलगांव जिला (42,574 ) नौवें स्थान पर और पुणे जिला ( 42,151 ) दसवें स्थान पर है. यह उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र्रके इन तीन जिलों में शीर्ष दस में सबसे अधिक लोग हैं.

केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने मई 2०26 में ‘सौर ऊर्जा माह’ अभियान शुरू किया. इस विशेष अभियान के दौरान महाराष्ट्र में 65,786 आवेदन प्राप्त हुए. इनमें से 54,246 घरों की छतों पर सौर परियोजनाएं स्थापित की गईं. इन दोनों श्रेणियों में महाराष्ट्र ने देश में दूसरा स्थान प्राप्त किया. 29 मई को राष्ट्रीय स्तर पर एक ही दिन में 15 हजार घरों पर सौर परियोजनाएं स्थापित करने का रिकॉर्ड बनाया गया, जिनमें से महाराष्ट्र ने 4,7०० घरों पर सौर ऊर्जा परियोजनाएं स्थापित करके पहला स्थान प्राप्त किया. 69,156 सौर परियोजनाओं का निरीक्षण करके भी महाराष्ट्र ने देश में शीर्ष स्थान हासिल किया. इसके साथ ही, 413 आपूर्तिकर्ताओं को पंजीकृत करके महाराष्ट्र ने ‘सौर ऊर्जा माह’ में दूसरा स्थान प्राप्त किया.

Popular Articles