– 2 डॉक्टरों सहित 11 लोगों पर केस
नाशिक :- मालेगांव शहर में एक नाबालिग लड़की की अवैध प्रसूति कर नवजात शिशु को बेचने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है. इस मामले में 2 नामी डॉक्टरों सहित कुल 11 लोगों के खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं और पुलिस ने जांच तेज कर दी है. नाबालिग लड़की की प्रसूति मालेगांव के एक निजी अस्पताल में कराई गई थी. जन्म के बाद नवजात शिशु को अवैध रूप से बेच दिया गया. इस मामले में मालेगांव सामान्य अस्पताल के पूर्व वैद्यकीय अधीक्षक डॉ. डांगे सहित 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.
डॉ. डांगे कोरोना काल में मालेगांव सामान्य अस्पताल में वैद्यकीय अधीक्षक के रूप में कार्यरत थे और सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने निजी अस्पताल शुरू किया था. इस मामले में चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े कुछ परिचित नाम सामने आने से जिले में हड़कंप मच गया है.पुलिस सभी आरोपों की गहन जांच कर रही है और इस पूरे रैकेट का पर्दाफाश करने के प्रयास किए जा रहे हैं.







