spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

मंत्रालय में 33 के बजाय अब होंगे 45 प्रशासनिक विभाग

– मंत्रिमंडल ने विभागों को पुनर्गठन करने दी मंजूरी

नागपुर :- प्रशासनिक कामकाज में कार्यकुशलता बढ़ाने और फैसलों में तेजी लाने के लिए मंत्रालय के विभागों के पुनर्गठन को राज्य मंत्रिमंडल ने मंजूरी प्रदान की है। इससे मंत्रालय के वर्तमान 33 प्रशासनिक विभागों की संख्या बढ़कर 45 हो जाएगी। मंत्रालय के विभागों की संख्या 33 से बढ़ाकर 45 कर दिया है, लेकिन सरकार ने स्पष्ट किया है कि नए पदों का सृजन नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कारोबार सुगमता और जीवन सुगमता की परिकल्पना पर जोर देने की नीति तय की है। फिलहाल मंत्रालय में 33 प्रशासनिक विभाग थे। इसमें एक ही विभाग में दो अथवा तीन उपविभाग थे। उपविभाग दो अथवा तीन होने के बावजूद विभागों का आस्थापना एक ही विभाग प्रमुख के पास था। इस कारण कर्मियों के आवंटन में मुश्किलें पैदा हो रही थीं। इससे उपविभाग में स्वतंत्र सचिव के जरिए कामकाज किया जाता था। इसलिए विभागों का विभाजन किया गया है। नए विभागों के लिए स्वतंत्र आस्थापना, नकदी शाखा और पंजीयन शाखा के लिए स्वतंत्र व्यवस्था होगी। मंत्रालय विभागों के पुनर्गठन करते समय नए पदों का सृजन नहीं किया जाएगा। वर्तमान के पदों का विभाजन करके डेस्क के साथ नए विभागों का निर्माण किया जाएगा। मंत्रालय के प्रशासनिक विभागों का विभाजन, नए विभागों का सृजन और उसके बारे में अलग से अधिसूचना जारी की जाएगी।

Popular Articles