spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

राशन दुकानदार आर्थिक रूप से परेशान

अहेरी :- अहेरी तहसील के सरकारी राशन दुकानदारों को पिछले पांच महीनों से उनका निर्धारित कमीशन नहीं मिलने के कारण गंभीर आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। दुकानदारों का कहना है कि स्थिति इतनी खराब हो गई है कि उनके सामने परिवार का पालन-पोषण करना भी मुश्किल हो गया है। इस संबंध में सरकारी स्वस्त धान्य दुकानदार संघ, अहेरी की ओर से तहसीलदार के माध्यम से जिला आपूर्ति अधिकारी, गड़चिरोली को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की गई है। ज्ञापन में बताया गया है कि पिछले पांच महीनों से कमीशन की राशि लंबित होने के कारण राशन दुकानदार आर्थिक रूप से परेशान हैं। दुकानदारों ने प्रशासन से मांग की है कि उनका बकाया कमीशन तत्काल जारी किया जाए, ताकि उन्हें राहत मिल सके।

Popular Articles